फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vinay Pathak Case, PMU cell created to recruit loved ones

Vinay Pathak Case: अपनों को भर्ती करने के लिए बनाया पीएमयू सेल, कर्मचारी और अधिकारियों में खौफ

Tue, 08 Nov 2022 09:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 08 Nov 2022 09:27 AM IST
सार

सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के खिलाफ एसटीएएफ की जांच चल रही है। तो वहीं, उनके कारनामों के खुलासा एक-एक करके हो रहा है। कुलपति ने अपनों को भर्ती करने के लिए पीएमयू सेल बनाया था। हीं, अंकतालिकाओं, डिग्री के लिए बनाए गए सेल में अपनों को नियुक्तियां दी थीं।

विज्ञापन
Vinay Pathak Case, PMU cell created to recruit loved ones
कुलपति प्रो. विनय पाठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के कारनामों की परत एक के बाद एक खुलती जा रही है। विवि में आने के बाद कुलपति ने अंकतालिकाओं, डिग्री की समस्याओं को दूर करने के लिए पीएमयू सेल बनाया।

विज्ञापन

इसका गठन छात्रों की समस्याओं को सुलझाने से ज्यादा अपनों की भर्ती के लिए हुआ। इस सेल में सिर्फ एजेंसी के तहत लोगों को रखा गया है। काम करने वाले अधिकतर कर्मचारी प्रो. पाठक के साथ पहले भी दूसरे विवि में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

साथ ही इनको मानक से अधिक वेतन भी दिया जा रहा है। आगरा विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप में प्रो. पाठक के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा भी दर्ज हुआ है। इसकी जांच एसटीएफ कर रही है। इसके बाद कर्मचारियों ने भी राज खोलने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि सेल को छात्रों की अंकतालिका व अंतिम परीक्षा परिणाम से संबंधित काम सौंपा गया। मतलब, अंकतालिका में अंक गलत चढ़ना आदि समस्याओं को लेकर छात्र-छात्राएं पीएमयू सेल का चक्कर काट रहे हैं।

इससे पहले अंकतालिकाओं से संबंधित काम विवि के कर्मचारी करते थे। कर्मचारियों का कहना है कि वीसी का तर्क था कि अंकतालिका, डिग्री ठीक कराने के नाम पर छात्रों से वसूली की जाती है। इसलिए कर्मचारियों को हटाने के बाद उन्होंने अपने लोगों को सेल में फिट कर दिया।

विवि में कर्मचारी, अधिकारियों में खौफ
विवि में गुरुवार का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। गुरुवार को फिर से सुनवाई है, सभी को फैसले का इंतजार है। इसके अलावा विवि में कर्मचारियों का खौफ साफ नजर आ रहा है।

विवि में प्रवेश करने वाले हर बड़े वाहन पर सुरक्षाकर्मी बारीकी से नजर रख रहे हैं। जैसे ही गाड़ी द्वार पर आती है, चारों ओर के सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो जाते है। यहीं नहीं अधिकारी भी अपने-अपने विभागों की फाइलों को दुरस्त करने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed