फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Villagers protest against giving slips instead of ration after getting thumb impression

Kanpur News: अंगूठा लगवाकर राशन की जगह पर्ची देने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 06 Aug 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest against giving slips instead of ration after getting thumb impression
चौराचांदपुर गांव में अन्नपूर्णा खाद्यान भवन पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : चौराचांदपुर गांव में अन्नपूर्णा खाद्यान भवन पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
कन्नौज। राशन कार्डधारक ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन न देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को अन्नपूर्णा खाद्यान्न भवन पर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप है कि कोटेदार ने अंगूठा लगवाकर पर्ची निकाल दी पर राशन नहीं दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के चौराचांदपुर के ग्रामीणों ने कोटेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए अन्नपूर्णा खाद्यान्न भवन पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि कोटेदार ने राशन बेंच दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि 73 अंत्योदय व 200 से अधिक पात्र गृहस्थी कार्डधारक हैं। 70 फीसदी कार्डधारकों से पांच-छह दिन पहले ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाकर एक पर्ची थमा दी गई। इसके बाद कई बार कहने पर भी राशन नहीं दिया जा रहा है। कोटेदार लगातार टालमटोल कर रहा है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 100 से अधिक ग्रामीण अन्नपूर्णा खाद्यान्न भवन पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान विश्राम, पार्वती, सरस्वती, रामपाल, संतराम सहित 100 से अधिक महिला पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रधान श्याम मुरारी का कहना है कि कुछ ग्रामीण सोमवार को उनके पास इस शिकायत लेकर आए थे। पूर्ति निरीक्षक को ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया था। पूर्ति निरीक्षक ने मंगलवार को राशन वितरण करवाए जाने का आश्वासन दिया था। सुबह काफी ग्रामीण अन्नपूर्णा खाद्यान्न भवन पहुंचे तो वहां पर ताला लटकता देख ग्रामीण प्रदर्शन करने लगे। कोटेदार दो चार दिन में इंतजाम करके राशन वितरण की बात कह रहा है। जिलापूर्ति अधिकारी राजीव मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच करवाई जाएगी। यदि कोटेदार द्वारा अनियमितता बरती जा रही है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed