फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   villagers attacked on medical team after rumours of child thieves coming in fatehpur, three injured

बच्चा चोर के शक में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला, एम्बुलेंस जलाने की कोशिश, दरोगा समेत तीन घायल

Wed, 28 Aug 2019 03:26 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Aug 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
villagers attacked on medical team after rumours of child thieves coming in fatehpur, three injured
स्वास्थ्य टीम पर हमला, दरोगा समेत तीन घायल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में बच्चा चोर गिरोह के शक में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। स्वास्थ्य टीम को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की। बाद में हालात सामान्य होने पर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस घटना में दरोगा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


यह घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसरन गांव की है। यहां स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस अपनी दूसरी विजिट पर गई थी। इससे पहले 17 तारीख को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए यही एंबुलेंस गांव आयी थी। कुछ ग्रामीण एंबुलेंस के पास पहुंचे और लैब टेक्नीशियन जितेंद्र को बच्चा चोर गिरोह के होने की आशंका जताने लगे।
विज्ञापन

एंबुलेंस के अंदर तीन महिलओं का स्टाफ था। भीड़ उन्हें देख कर चली गई। कुछ देर बाद करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर एंबुलेंस के पास पहुंचे। एंबुलेंस की तलाशी ली। स्टाफ से अभद्रता की। घटना की जानकारी मिलते ही एसआई सुनील यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। मिट्टी का तेल हाथ में लेकर ग्रामीण एंबुलेंस को आग लगाने का प्रयास करने लगे। दरोगा ने बचाव के चक्कर में हवाई फायरिंग की। पथराव में दरोगा सुनील यादव, हेड कांस्टेबल सरनाम सिंह, मीडिया के राजीव तिवारी का सिर फट गया।

हमले की सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। एएसपी, सीओ, सीओ सिटी ने गांव के करीब 50 लोगों को पकड़ा है। एसपी रमेश ने बताया स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से तहरीर मांगी गई है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed