फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Villagers Assault Plainclothes Kanpur Police Team in Kannauj Village

कन्नौज में बवाल: सादे कपड़ों में आए कानपुर के दरोगा और 3 सिपाहियों को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Tue, 26 May 2026 10:20 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 26 May 2026 10:20 PM IST
सार

Kannauj News: गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौरा गांव में मंगलवार शाम बाइक चोरी की जांच करने पहुंची कानपुर कमिश्नरेट की पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
Villagers Assault Plainclothes Kanpur Police Team in Kannauj Village
बढ़ौरा गांव में तैनात पुलिस बल - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौरा गांव में बाइक चोरी के मामले की तस्दीक करने पहुंची कानपुर कमिश्नरेट की पनकी थाना पुलिस पर ग्रामीणों ने धावा बोल दिया। सादे कपड़ों में आई पुलिस टीम को बंधक बनाकर ग्रामीणों ने दरोगा और तीन सिपाहियों को बेरहमी से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस दुस्साहसिक हमले के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में भारी पुलिस बल के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

चोर को लेकर बाइक विक्रेता के घर दबिश देने पहुंची थी पुलिस

कानपुर कमिश्नरेट के थाना पनकी के अंतर्गत आने वाली एक पुलिस चौकी के प्रभारी दिवाकर पांडेय, हेड कांस्टेबल मोहम्मद इमरान, कांस्टेबल अवधेश और हरिओम के साथ सादे कपड़ों में कन्नौज पहुंचे थे। पुलिस टीम के साथ पनकी थाने का एक शातिर बाइक चोर भी था, जिससे हाल ही में चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Villagers Assault Plainclothes Kanpur Police Team in Kannauj Village
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

पूछताछ के दौरान चोर ने कुबूल किया था कि उसने यह चोरी की बाइक बढ़ौरा गांव के एक शख्स से खरीदी है। इसी कड़ी को जोड़ने और बाइक विक्रेता की तस्दीक करने के लिए पनकी पुलिस स्थानीय नौरंगपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बढ़ौरा पहुंची थी। पुलिस ने जैसे ही चोर की निशानदेही पर गांव के एक घर में दबिश दी, वैसे ही पूरा गांव इकट्ठा हो गया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने घेरा, कांस्टेबल ने फोन कर ज्वाइंट सीपी से मांगी मदद

ग्रामीणों ने सादे कपड़ों में आई पुलिस टीम को पहचान नहीं पाया या जानबूझकर माहौल बिगाड़ने के लिए उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। दरोगा और सिपाहियों ने अपना परिचय भी दिया, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने एक न सुनी और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से चारों पुलिसकर्मियों की बेरहमी से धुनाई शुरू कर दी। खुद को घिरता देख एक कांस्टेबल ने किसी तरह सूझबूझ दिखाई और यूपी-112 के साथ-साथ सीधे कानपुर कमिश्नरेट के ज्वाइंट सीपी (Joint CP) मनोज कुमार सिंह को फोन मिलाकर अपनी जान बचाने की गुहार लगाई।

भारी फोर्स के साथ पहुंचे अधिकारी, 3 हिरासत में, पूरा गांव छावनी

पुलिस पर जानलेवा हमले और बंधक बनाने की खबर मिलते ही गुरसहायगंज के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी भारी पुलिस बल के साथ बढ़ौरा गांव के लिए दौड़ पड़े। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायल दरोगा व तीनों सिपाहियों समेत बाइक चोर को छुड़ाकर कोतवाली ले आए, जहां सभी का तुरंत मेडिकल परीक्षण कराया गया।

Villagers Assault Plainclothes Kanpur Police Team in Kannauj Village
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

मामले की गंभीरता को देखते हुए कानपुर से ज्वाइंट सीपी मनोज कुमार सिंह भी कन्नौज पहुंच गए। स्थानीय पुलिस और आला अधिकारियों की मौजूदगी में बढ़ौरा गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर ताबड़तोड़ दबिश दी गई। पुलिस ने मौके से तीन उपद्रवियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के अनुसार: कानपुर के पनकी थाने की पुलिस बाइक चोरी की घटना की तस्दीक के लिए बढ़ौरा गांव आई थी। सादे कपड़ों में होने के कारण कुछ अराजकतत्वों ने उन्हें घेरकर मारपीट की है, जिसमें दरोगा और तीन सिपाही घायल हुए हैं। दरोगा दिवाकर पांडेय की तहरीर पर अज्ञात और नामजद उपद्रवियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गुरसहायगंज कोतवाल और सीओ सिटी को निर्देश दिए गए हैं कि वीडियो और स्थानीय इनपुट के आधार पर हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द जेल भेजा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed