फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Village Pradhan brutally beaten by masked men, video goes viral

Hamirpur: ग्राम प्रधान को नकाबपोशों ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 07 Aug 2024 05:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Aug 2024 05:48 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर में ग्राम प्रधान को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। प्रधान ने बताया कि पूरे परिवार की हत्या की धमकी के चलते तहरीर नही दी।

विज्ञापन
Village Pradhan brutally beaten by masked men, video goes viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ में नकाबपोश लोगों का ग्राम प्रधान को जंगल में बंधक बनाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रधान ने जंजीर-अंगूठी व 45200 रुपये छीनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वीडियो में मझगवां थाना क्षेत्र के गढ़हर गांव के ग्राम प्रधान शिवनारायण निषाद को जंगल में कुछ लोग लाठी डंडे, बेल्ट से पीट रहे हैं। मारपीट के दौरान बीच-बीच में एक महिला मारने के लिए उकसा रही है। प्रधान शिवनारायण ने बताया कि उनके गांव की लड़की मुस्करा थाने के एक गांव में है। उसने फोन कर बुलाया था। आरोप है कि वहां पहले से बैठे आरोपी उसे कार से मिहुंना गांव के जंगल में ले गए और पिटाई की। मझगवां थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed