फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vikas reached Ujjain via Delhi-Jaipur by bus

एसटीएफ की जांच में खुलासाः बस से दिल्ली-जयपुर होते हुए उज्जैन पहुंचा था विकास

Sat, 11 Jul 2020 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Jul 2020 06:48 AM IST
विज्ञापन
Vikas reached Ujjain via Delhi-Jaipur by bus
Vikas Dubey Arrest - फोटो : सोशल मीडिया

एसटीएफ की जांच में खुलासा हुआ है कि विकास दुबे फरीदाबाद से दिल्ली और फिर जयपुर होते हुए उज्जैन पहुंचा था। ये पूरा सफर उसने रोडवेज और निजी बसों के जरिये किया। एसटीएफ ने इस पूरे रूट और संबंधित बस की जानकारी समेत फुटेज भी जुटा लिए हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ के मुताबिक दो जुलाई की रात को आठ पुलिसकर्मियों को मारने के बाद विकास दुबे शिवली गया था। यहां पर वो दिन तक रुका रहा। पांच जुलाई को वो अपने एक दोस्त की मदद से वैन के जरिये औरैया पहुंचा। उसके साथ अमर दुबे और प्रभात मिश्र भी था। यहां से तीनों शाम को ट्रक पकड़कर फरीदाबाद रवाना हुए। 
विज्ञापन


छह जलाई को ये सभी अंकुर के घर पहुंचे। एक रात रुकने के बाद दूसरे दिन यानी सात जुलाई को विकास दिल्ली और अमर दुबे बस से रवाना हुए। विकास दिल्ली से जयपुर और वहां से आठ तारीख को ही उज्जैन पहुंच गया। रात भर शराब कारोबारी के घर रुका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर उसने अपने परिचित मंत्री से भी बातचीत की। दूसरे दिन यानी गुरुवार को वो नाटकीय ढंग से महाकाल के मंदिर से गिरफ्तार हो गया। मोबाइल का इस्तेमाल न करने से पुलिस और एसटीएफ उसको ट्रेस नहीं कर पा रही थी।

चश्मा, मास्क और गमछा बना ढाल
एसटीएफ के मुताबिक फरार होने के बाद विकास चश्मा और गमछा बराबर डाले रहा। वहीं मुंह पर मास्क रहा। पीठ पर एक बैग। इस हुलिये के कारण लोग पहचान नहीं सके। न वो किसी से कुछ बोलता था और न ही कोई संदिग्ध हरकत। पूरा सफर वो शांति से करता रहा। लिहाजा किसी को उस पर शक तक नहीं गया।


बस स्टैंड व होटल पर देखी खबर
एसटीएफ की पूछताछ में विकास ने बताया कि उसके पास मोबाइल था नहीं। इसलिए बस स्टैंड या किसी होटल पर खाना खाने के दौरान टीवी पर खबरें देखता था। जिस दिन ये खबर चल रही थी कि वो सबसे बड़ा बदमाश हो गया था, उस दिन उसको यकीन नहीं हो रहा था। वो खुश हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed