फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   vikas dubey news, silence in Bikaru village on Rakshabandha

बिकरू में सिर्फ सिसकियां सुनाई दीं, रक्षाबंधन पर पहले जैसी चहल पहल नहीं दिखी

Mon, 03 Aug 2020 11:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Aug 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
vikas dubey news, silence in Bikaru village on Rakshabandha
बिकरू गांव - फोटो : अमर उजाला
बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के एक माह बाद रक्षाबंधन पर भी गांव में पहले जैसी चहल-पहल नहीं दिखी। दहशतगर्द विकास दुबे की कोठी के पास प्रेम प्रकाश पांडे, प्रवीण उर्फ बउआ दुबे, प्रभात मिश्रा, अतुल व अमर दुबे के घरों में सन्नाटा पसरा रहा।  
विज्ञापन


मुठभेड़ में मारे गए आरोपियों के परिजन अपने नसीब को कोसते और सिसकते रहे। अमर के घर में मौजूद वृद्धा ज्ञानवती, बउआ की वृद्ध मां पूर्णिमा व पिता ओमप्रकाश, प्रेम प्रकाश पांडेय की पत्नी सुषमा व बहू मनु के अलावा प्रभात की दादी राजकली और मां गीता दिनभर दरवाजे पर बैठी सिसकती रहीं।
विज्ञापन


दूसरी ओर चौखट पर बैठी हिमांशी राखी पर अपने इकलौते भाई प्रभात के गम में गुमसुम सी एकटक दरवाजे की ओर निहारती रही। जेल भेजे गए श्यामू बाजपेई की बहनें एकलौते भाई के लिए आंसू बहाती रहीं।  गोपाल सैनी व उसके भाई गोविंद सैनी के घर वीरान पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed