{"_id":"5f21bf698ebc3e9f5f483f66","slug":"vikas-dubey-news-kanpur-encounter-vikas-dubey-s-partner-surrender","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे के साथ पुलिस पर गोलियों की अंधाधुंध बौछार करने वाले एक लाख के इनामी गुर्गे ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे के साथ पुलिस पर गोलियों की अंधाधुंध बौछार करने वाले एक लाख के इनामी गुर्गे ने किया सरेंडर
Thu, 30 Jul 2020 10:11 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
विकास दुबे: विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में दहतशगर्द विकास दुबे का खास गुर्गा गोपाल सैनी बुधवार को माती कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया। उस पर एक लाख का इनाम घोषित था। वारदात की रात गोपाल ने भी पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसाई थीं। बिकरू कांड में वह नामजद है।
विकास दुबे: बिकरू कांड में शामिल साथी ने किया सरेंडर
- फोटो : अमर उजाला
विकास ने उसको दयाशंकर के राशन कोटे का काम दे रखा था। वो जिसको चाहता था उसको राशन देता था। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विकास के घर के ठीक सामने गोपाल का घर है। बिकरू कांड के बाद उसके दरवाजे पर भी दो पुलिसकर्मियों के शव पड़े मिले थे। अब उसको कस्टडी रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी।
विकास दुबे: इसी जगह बहाया गया था पुलिस वालों का खून
- फोटो : amar ujala
पुलिस वालों को खैरात बांटता था विकास
बुधवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें एनकाउंटर में मारे गए प्रेम प्रकाश की पत्नी सुषमा कहती सुनाई दे रही है कि पूर्व चौबेपुर एसओ विनय तिवारी, दरोगा केके शर्मा समेत थाने के तमाम पुलिसकर्मी आए दिन विकास के घर पर आते थे। सब्जी से लेकर पैसे तक उससे लेकर जाते थे। सुषमा बोली कि सबसे बड़ा दोषी तो विनय तिवारी है। उसी ने सबको मरवा डाला।
बुधवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें एनकाउंटर में मारे गए प्रेम प्रकाश की पत्नी सुषमा कहती सुनाई दे रही है कि पूर्व चौबेपुर एसओ विनय तिवारी, दरोगा केके शर्मा समेत थाने के तमाम पुलिसकर्मी आए दिन विकास के घर पर आते थे। सब्जी से लेकर पैसे तक उससे लेकर जाते थे। सुषमा बोली कि सबसे बड़ा दोषी तो विनय तिवारी है। उसी ने सबको मरवा डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बिकरू गांव में दो जुलाई की रात को विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर विकास दुबे सहित उसके पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन
vikas dubey news
- फोटो : amar ujala
वहीं अब तक यूपी एसटीएफ ने विकास के 15 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बता दें कि नौ जुलाई की सुबह उज्जैन से कानपुर लाते समय विकास की कार पलट गई थी। इस दौरान उसने सिपाही की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की पर पुलिस ने मुठभेड़ में विकास को भी मार गिराया था। इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी और जांच आयोग का गठन हुआ है। अब इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है।