फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vikas Dubey Case: ED saw assets, collected documents

बिकरू कांड: कानपुर में ईडी का डेरा, संपत्तियां देखीं, दस्तावेज जुटाए

Thu, 18 Mar 2021 01:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 Mar 2021 01:31 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Case: ED saw assets, collected documents
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में जांच कर रही ईडी टीम ने कानपुर में डेरा डाल दिया है। एक टीम ने बुधवार को अधिवक्ता से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। जय बाजपेई, विकास दुबे, एक भाजपा नेता समेत कई लोगों की संपत्तियां देखीं। दस्तावेज भी जुटाए। देर रात तक टीम दिल्ली लौट सकती है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम ने अनवरगंज स्थित एक होटल को देखा। उसके मालिक के बारे में पूरी जानकारी जुटाई। इसके बाद आधा दर्जन जमीन, फ्लैट व मकान का मौके पर जाकर तस्दीक की। चौबेपुर, बिल्हौर शिवराजपुर में भी संपत्तिया देखीं। दरअसल, बिकरू कांड की जांच में खुलासा हुआ था कि विकास दुबे ने जय बाजपेई के जरिये करोड़ों रुपये अलग-अलग व्यापार में लगाए हैं।
विज्ञापन


तमाम बेनामी संपत्तियां बनाईं। अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने ईडी को मामले की शिकायत की थी जिसमें विकास दुबे, जय, एक भाजपा नेता समेत तमाम लोगों के नाम बताए थे। आरोप लगाया था कि इन सभी ने अवैध संपत्तियां बनाई हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने ऐसी 27 संपत्तियों की रजिस्ट्री भी ईडी को सौंपी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed