फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vigilance: Police picket deployed in Chambal river also

सतर्कता: चंबल नदी में भी तैनात की गई पुलिस पिकेट

Sat, 11 May 2024 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Vigilance: Police picket deployed in Chambal river also
इटावा। लोकसभा चुनाव के चलते जिले में हाई अलर्ट है। यूपी से लगने वाली एमपी की सीमाओं पर भी चेकिंग बढ़ा दी गई है। वहीं, मतदान से 24 घंटे पूर्व चंबल नदी में भी पुलिस पिकेट तैनात की गई है।
विज्ञापन

मतदान से 24 घंटे पूर्व दोनों प्रदेशों की सीमाओं पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। चंबल नदी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमाओं को जोड़ती है। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के कई गांव के लोग चंबल नदी को पार करके उत्तर प्रदेश की सीमा में आ जाते हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 14 अंतरजनपदीय व पांच अंतरराज्जीय बैरियर लगाए गए हैं। प्रदेश की सीमा पर पांच रास्तों पर वाटर पेट्रोलिंग भी की जाएगी। दोनों राज्यों के अपराधियों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। मतदान के दिन बूथों पर दो ड्रोन से निगरानी की जाएगी। पड़ोसी राज्य के भिंड जिले के एसएसपी से भी बात करके सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाने की बात कर ली गई है।
विज्ञापन


तीन जोन में बांटा जिला
890 पोलिंग बूथ हैं। इनमें 141 बूथ अतिसंवेदनशील हैं। यहां पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की जाएगी। बूथों पर वेब कास्टिंग होगी। इसके अलावा जिले को तीन जोन में सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों में एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, सीडीओ अजय कुमार गौतम, एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट दिग्विजय प्रताप सिंह व एसपी क्राइम सुबोध गौतम की तैनाती की गई है। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त बल मौजूद रहेगा। 15 सुपर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की जाएगी। पिंक बूथ पर महिला अर्द्धसैनिक बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed