{"_id":"676ef9421f6d0ddfd90796d4","slug":"vigilance-in-chakarnagar-and-badhpura-regarding-rubella-virus-etawa-news-c-216-1-etw1005-119628-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रूबेला वायरस को लेकर चकरनगर व बढ़पुरा में सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रूबेला वायरस को लेकर चकरनगर व बढ़पुरा में सतर्कता
विज्ञापन
इटावा। पड़ोसी राज्य में रूबेला वायरस के संदिग्ध मामले आने पर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। बार्डर पर लगे हुए ब्लाॅक चकरनगर व बढ़पुरा में चिकित्साधिकारियों समेत कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है। बुखार, खांसी व जुकाम के मरीज मिलने पर तत्काल जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गीताराम ने बताया कि भिंड में रूबेला वायरस ने दस्तक दी है। बताया कि रूबेला वायरस संक्रमित बीमारी है, जो बहुत तेजी से फैलती है। भिंड इटावा जिले के बार्डर पर है। इसे सटे दो ब्लाक हैं। इसमें ब्लाॅक चकरनगर व बढ़पुरा लगते हैं। सीएमओ ने इस मामले में सभी एमओआईसी को पत्र लिखा है।
इसमें कहा कि इन ब्लाकों में पड़ने वाले गांव में एएनएम व आशा गांव-गांव जाकर इसका सत्यापन करवा लें। इसमें तेज बुखार, खांसी व जुकाम आदि मरीजों को बिल्कुल हल्के में बिल्कुल न लें। ऐसे मरीजों की तुरंत जांच करवा ले। इसमें अगर कोई संदिग्ध मिलता है तो तुरंत ही जिला मुख्यालय पर सूचित करें। इस मामले में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही करने पर चिकित्साधिकारी व जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रूबेला एक वायरस के कारण होता है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। यह तब फैल सकता है जब कोई संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है। यह नाक और गले से निकलने वाले संक्रमित बलगम के सीधे संपर्क से भी फैल सकता है। यह गर्भवती महिलाओं से रक्तप्रवाह के माध्यम से उनके अजन्मे बच्चों में भी फैलने का अधिक खतरा रहता है।