{"_id":"1bad463bc5cb6bb53fef980828d714ab","slug":"vigilance-by-the-railway-booking-clerk-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस ने रेलवे बुकिंग क्लर्क को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस ने रेलवे बुकिंग क्लर्क को पकड़ा
Updated Sun, 09 Aug 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल स्टेशन के सिटी साइड स्थित बुकिंग कार्यालय में छापा मारकर विजिलेंस की टीम ने बुकिंग क्लर्क राजकुमार को एक बार फिर धांधली करते रंगेहाथ पकड़ा। बुकिंग क्लर्क यात्रियों से टिकट के अधिक पैसे ले रहा था। उसके पास से अतिरिक्त कैश 210 रुपया बरामद भी हुआ। लिखापढ़ी के बाद टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विजिलेंस की सूचना मिली थी कि बुकिंग कार्यालय में गरीब और अनपढ़ यात्रियों से जनरल टिकट के नाम पर अधिक वसूली की जा रही है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मुख्य सतर्कता निरीक्षक पंकज वर्मा मजदूर के भेष में बुकिंग कार्यालय की खिड़की नंबर 16 पर लाइन में लग गए।
नंबर आने पर उन्होंने बुकिंग क्लर्क राजकुमार से जैसीडिह (बाबा बैजनाथ धाम) के लिए सुपरफास्ट के चार टिकट मांगे। जैसीडिह का एक टिकट 225 रुपये का है। बावजूद इसके राजकुमार ने प्रति टिकट 20 रुपये अधिक लेकर कुल 980 रुपये लिए। टिकट लेकर पंकज वापस चले गए। इसके बाद दोपहर दो बजे वे अपने साथी विकास यादव के साथ बुकिंग कार्यालय पहुंचे और मुख्य वाणिज्य प्रबंधक से मिले। राजकुमार की ड्यूटी पूरी होने के बाद जब उनका कैश मिलाया गया तो उसमे 210 रुपये अधिक मिले।
विज्ञापन
मुख्य सतर्कता निरीक्षक पंकज वर्मा और विकास यादव ने विभागीय लिखापढ़ी करने के बाद जांच शुरू कर दी है। इससे पहले राजकुमार 2013 में भी अधिक रुपये लेने के मामले में पकड़ा गया था। उस मामले की भी जांच अभी चल रही है।