फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   victim reached the police station complaining of molestation, police misbehave with her

छेड़खानी की शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़िता, पुलिस बोली ज्यादा पढ़ गई हो, इतना एडवांस कौन बना दिया

Fri, 21 Feb 2020 08:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 21 Feb 2020 08:43 AM IST
विज्ञापन
victim reached the police station complaining of molestation, police misbehave with her
इंस्पेक्टर युवती से बोले...ज्यादा पढ़ गई हो, इतना एडवांस कौन बना दिया है - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंची युवती से पुलिसकर्मी ने ही अभद्रता कर दी। कार्रवाई करने के बजाए पुलिसकर्मी युवती पर ही सवाल खड़े करने लगा। कहा कि तुम्हें इतना एडवांस किसने बना दिया। इसके बाद जबरन समझौता लिखवा लिया।
विज्ञापन


युवती ने मंगलवार को ट्विटर पर थाने का एक वीडियो अपलोड करने के साथ ही शिकायत की है। एडीजी और आईजी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रायपुरवा निवासी युवती महिला संबंधी एक पोर्टल पर ब्लॉग लिखती है। युवती के मुताबिक मकान मालिक से उसका विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

इसी के चलते सोमवार रात को मकान मालिक के छोटे बेटे ने उसके साथ मारपीट कर छेड़छाड़ की। शिकायत लेकर रायपुरवा थाने पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने उसे ही कठघरे में खड़ा कर दिया। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने कहा कि ज्यादा पढ़ गई हो, इतना एडवांस कौन बना दिया है...तुम्हारे पापा ने।

इस पर उसने ट्विटर पर यूपी पुलिस समेत पुलिस के अफसरों को टैग कर शिकायत की है। वीडियो में समझौता कराने का दबाव बनाने की बात लिखी है। हालांकि रायपुरवा इंस्पेक्टर का कहना है कि मकान मालिक व किरायेदार के बीच का विवाद है। छेड़खानी का आरोप गलत है।

थाने में रोके रखा, महिला पुलिसकर्मी नदारद
युवती का आरोप है कि प्रार्थना पत्र देने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे थाने में कई घंटे तक बैठाए रखा। इस दौरान एक भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। पुरुष पुलिस कर्मी ही उससे पूछताछ करते रहे। 

मामले का संज्ञान लेकर एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जांच कराई जा रही है। अगर पुलिसकर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया है तो उन पर जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मोहित अग्रवाल, आईजी रेंज कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed