{"_id":"5c49d378bdec224bd41e1c39","slug":"vicious-gangster-caught-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया अलीगढ़ का शातिर बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया अलीगढ़ का शातिर बदमाश
Thu, 24 Jan 2019 08:32 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 24 Jan 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुर के फजलगंज में बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अलीगढ़ के शातिर लुटेरे इस्लाम को धर दबोचा। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। मौके से तमंचा व चोरी की कार भी बरामद हुई है। पुलिस ने घायल को हैलट में भर्ती कराया था। गुरुवार शाम उसे डिस्चार्ज भी कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
एसपी साउथ डॉ. रवीना त्यागी ने बताया कि रात करीब एक बजे फजलगंज थाना प्रभारी टीम के साथ कालपी रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी लाल रंग की आई-10 कार को रोकने की कोशिश की गई। इस दौरान चालक चेन फैक्ट्री चौराहे की तरफ भागने लगा। हड़बड़ाहट में उसकी कार बालू के ढेर में फंस गई। पुलिस को देखकर युवक ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी।
पूछताछ में युवक ने खुद को अलीगढ़ टप्पल निवासी इस्लाम बताया। बकौल एसपी इस्लाम पर अलीगढ़ और दिल्ली के थानों में हत्या, डकैती, लूट, चोरी, गैंगस्टर के 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इस्लाम ने बताया कि चोरी की कार बेचने शहर आया था।