फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vehicles are being stopped citing minor deficiencies, traders warned of agitation

Kanpur News: छोटी-छोटी कमियां बता रोक रहे वाहन, व्यापारियों ने आंदोलन की दी चेतावनी

Tue, 22 Apr 2025 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Vehicles are being stopped citing minor deficiencies, traders warned of agitation
कानपुर।
विज्ञापन

भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को कोपरगंज स्थित कार्यालय में हुई। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि पिछले चार दिनों से चल रहे जीएसटी के विशेष अभियान के दौरान छोटी-छोटी कमियां बताकर वाहनों को रोका जा रहा है।

उन्होंने धारा 129 के तहत पकड़े गए वाहनों को बिना किसी पेनाल्टी के छोड़ने की मांग उठाई गई। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। व्यापारियों ने कहा कि लोहा लदे वाहन में इनवॉइस और ई-वे बिल होने के बावजूद पैन कार्ड से कंसाइनमेंट सेल पर आपत्ति जता दी गई।
विज्ञापन


पिन कोड में एक नंबर में कमी बताकर सुबह पकड़ी गाड़ी को जवाब दाखिल करने पर छोड़ दिया गया। जिलाध्यक्ष सरदार गुरुजिंदर सिंह ने कहा कि प्रमुख सचिव के निर्देश पर चल रहे स्पेशल अभियान का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर मनीष गुप्ता, विजय गुप्ता, आशीष मिश्र, राजेश आहूजा, अब्दुल वहीद, इखलाक मिर्ज़ा, हरीश रामचंदानी, रतन सिंह, मनोज विश्वकर्मा, भूपिंदर सिंह, कुंदन शर्मा, प्रवीण दीक्षित, सुरेंद्र जायसवाल, नितिन टेकवानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed