{"_id":"60c6cda98ebc3ec5ac025ed0","slug":"vegetable-businessman-brutally-murdered-in-auraiya-police-investigation-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: औरैया में सब्जी व्यापारी की निर्मम हत्या, आरोपियों ने धारदार हथियार से काटा गला और गुप्तांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: औरैया में सब्जी व्यापारी की निर्मम हत्या, आरोपियों ने धारदार हथियार से काटा गला और गुप्तांग
Mon, 14 Jun 2021 09:01 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 14 Jun 2021 09:01 AM IST
सार
सुबह पांच बजे औरैया मंडी के लिए निकला था व्यापारी। रास्ते में आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम। गला और गुप्तांग काटकर की व्यापारी की निर्मम हत्या।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के अंतोल निवासी एक सब्जी व्यापारी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। व्यापारी का शव गांव के पास हाइवे के किनारे पड़ा मिला जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया कि हादसे के वक्त सुबह पांच बजे वह मोपेड से सब्जी लेने के लिए औरैया मंडी जा रहा था।
विज्ञापन
हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं। पुरवा अंतोल निवासी सुखलाल (38) सोमवार सुबह पांच बजे मोपेड से सब्जी खरीदने के लिए औरैया मंडी की तरफ गए थे। काफी देर तक वो नहीं लौटे और अंतोल हाइवे के किनारे उनका रक्तरंजित शव पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
उनके गले और गुप्तांग को किसी धारदार हथियार से काट दिया गया है। व्यापारी की हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गांव के लोगों ने हत्या को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर अयाना पुलिस ने पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। पुलिस आसपास के दुकानों व ईंट भट्ठों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन