फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Various events will be organized on the 350th martyrdom of Shri Guru Tegh Bahadur

Kanpur News: श्री गुरु तेग बहादुर की 350 वीं शहादत होंगे विविध आयोजन

Tue, 24 Jun 2025 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Various events will be organized on the 350th martyrdom of Shri Guru Tegh Bahadur
डीएम को आमंत्रण पत्र देते श्री गुरु सिंह सभा महानगर के चेयरमैन व अन्य।  - फोटो : स्रोत : संस्था
कानपुर। श्री गुरु सिंह सभा कानपुर महानगर की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर साहब की 350वीं शहादत के समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक नवंबर को छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में इंटेंलिजेंसिया मीट का आयोजन होगा।
विज्ञापन



उद्घाटन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। कानपुर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार इंटंेलिजेंसिया मीट में विशिष्ट अतिथि होंगे। इसमें देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों के कुलपति, सिख इतिहासविद और अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गढ़गज्ज भाग लेंगे। यह जानकारी सभा के पदाधिकारियों की ओर से दी गई। बताया गया कि मीट में तीन सेवानिवृत न्यायाधीशों ने आने की सहमति दी, जिसमें जस्टिस आरएस सोढ़ी दिल्ली उच्च न्यायालय, जस्टिस एसएस सारों पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट, जस्टिस अरुण टंडन उच्च न्यायालय इलाहाबाद विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक होंगे। दो नवंबर को विश्वविद्यालय में संत समागम होगा। इसमें शंकराचार्य, महामंडलेश्वर व साधु संत भाग लेंगे। संत समागम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह होंगे। इस संत समागम की जिम्मेदारी बाल योगी अरुण चैतन्यपुरी महाराज और पनकी हनुमान मंदिर के महामंडलेश्वर महंत कृष्णदास को सौंपी गई है। गुरुद्वारा कीर्तन गढ़, तेग बहादुर नगर से तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा 7 नवंबर को रवाना होगी। इसमें 1000 की संगत शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल के आयुक्त हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। डीएम सहित सभी अधिकारियों को आमंत्रण पत्र दिया गया। यहां सभा के चेयरमैन व पूर्व एमएलसी सरदार कुलदीप सिंह, प्रधान सरदार सिमरनजीत सिंह, महासचिव प्रिंस वासु, अमित पाल सिंह और मनजीत सिंह चड्ढा रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed