फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Varanasi won the title by defeating Kanpur 5-4 in the tie breaker

Kanpur News: टाई ब्रेकर में वाराणसी ने कानपुर को 5-4 से हराकर जीता खिताब

Tue, 22 Apr 2025 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Varanasi won the title by defeating Kanpur 5-4 in the tie breaker
कानपुर। उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के तत्वावधान में हो रही 20वी अंतर मंडलीय स्टेट फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में सोमवार को रोमांचक मुकाबला हुआ। खिताबी मुकाबले में वाराणसी ने मेजबान कानपुर को टाई ब्रेकर में 5-4 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन

पं. दीन दयाल स्कूल में 15 अप्रैल से खेली जान रही प्रतियोगिता के फाइनल में दोनों ही टीमें निर्धारित 70 मिनट के खेल में 1-1 से बराबरी पर रही। कानपुर से रिषी कुमार और वाराणसी से निखिल ने गोल दागे। फैसला टाई ब्रेकर से हुआ। इसमें वाराणसी ने कानपुर को 5-4 से हरा दिया। अंत में वीएसएसडी काॅलेज ट्रस्ट की सचिव नीतू सिंह व प्रदेश फुटबाल संघ के अध्यक्ष अरविंद मेनन ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला संघ के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, सचिव अजीत सिंह, आईएम रोहतगी, सुनील खन्ना, अरुण कांत यादव, मेराज खान, आरडी पाल, प्रदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed