{"_id":"60d47c988ebc3e2ee225a693","slug":"vaccine-trial-response-in-children-is-better-than-elders","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vaccine trial: बच्चों में रिस्पांस बड़ों से बेहतर, सबसे कम उम्र की बच्ची को टीका के बाद सिर्फ हरारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vaccine trial: बच्चों में रिस्पांस बड़ों से बेहतर, सबसे कम उम्र की बच्ची को टीका के बाद सिर्फ हरारत
Thu, 24 Jun 2021 06:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 24 Jun 2021 06:08 PM IST
सार
सबसे छोटे आयु वर्ग के पांच बच्चों को बुधवार को ट्रायल के तहत वैक्सीन लगाई गई थी। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई है।
विज्ञापन
ट्रायल में बच्चे को वैक्सीन लगाते चीफ इन्वेस्टिगेटर प्रो वी एन त्रिपाठी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन के पीडियाट्रिक ट्रायल में सबसे छोटे आयु वर्ग दो साल से छह साल के ग्रुप में वैक्सीन का रिस्पांस बेहतर रहा है। सबसे कम उम्र दो साल आठ महीने की वॉलेंटियर को बुधवार को वैक्सीन लगी थी, 24 घंटे के बाद भी कोई दिक्कत नहीं हुई, सिर्फ हरारत है।
उसके घरवालों ने पार्क में खेलती बच्ची की फोटो ट्रायल के चीफ इन्वेस्टीगेटर पूर्व डीजीएमई डॉ. वीएन त्रिपाठी को भेजी है। सबसे छोटे आयु वर्ग के पांच बच्चों को बुधवार को ट्रायल के तहत वैक्सीन लगाई गई थी। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई है।
अब एक सप्ताह इनका सेफ्टी प्रोफाइल चेक किया जाएगा। इसके बाद आईसीएमआर की अनुमति के बाद बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। कोवाक्सिन का पीडियाट्रिक ट्रायल आर्यनगर स्थित प्रखर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल के सीनियर फिजिशियन और को-इन्वेस्टीगेटर डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि प्रत्येक बाल वॉलेंटियर की स्थिति पर निगाह रखने के लिए एक व्यक्ति को जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक का रिस्पांस बेहतर है।