फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   uttar pradesh top news of today 31th august

सेंट्रल यूपी: अपनी ही मौत की छुट्टी से लेकर सड़क पर नोटों की चादर सहित इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

Sat, 31 Aug 2019 06:32 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 31 Aug 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh top news of today 31th august
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर शहर में शनिवार को अजीबोगरीब मामला सामने आया। जिसने पूरे दिन खूब सुर्खियां बटोरी। यहां एक स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र ने अपनी ही मौत का हवाला देते हुए प्रिंसिपल से छुट्टी मांग ली। इसमें हैरान करने वाली बात तो यह रही कि प्रिंसिपल ने आवेदन पर ग्रांटेड लिखकर छुट्टी दे भी दी। इसके अलावा यूपी की जिन खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा उसमें इटावा जिले में ट्रक का तिरपाल फटने से सड़क पर नोटों के कतरन की चादर बिछ गई। यह खबर पूरे दिन लोगों की जुबान पर रही। आइए जानते हैं यूपी की कुछ बड़ी खबरों के बारे में - 
विज्ञापन



महोदय मेरा देहांत हो गया है, हाफ टाइम से अवकाश देने की कृपा करें...
कानपुर के एक स्कूल में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां आठवीं कक्षा के छात्र ने अपनी ही मौत का हवाला देते हुए प्रिंसिपल से छुट्टी मांग ली। हैरत की बात तो यह है कि प्रिंसिपल ने आवेदन पर ग्रांटेड लिखकर छुट्टी दे भी दी। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन


ट्रक का तिरपाल फटते ही सड़क पर बिछ गई नोटों की चादर, इसके बाद मच गई लूट
यूपी के इटावा जिले में शनिवार को ग्रामीण उस समय हैरान रह गए, जब उन्होंने सड़क पर 10, 50 और 100 के नोटों की कतरन बिछी देखी। नोटों की कतरन बटोरने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर 

यूपीः घर में घुसकर डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर घूम रही शक की सुई 
फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अइयापुर में शुक्रवार शाम क्लीनिक पर बैठे नेत्र परीक्षक को सरेशाम गोली से उड़ा दिया गया। घटना में परिवार के ही चचेरे भाई पर शक की सुई घूम रही है। वह विदेश में जेल भी जा चुका है। पढ़ें पूरी खबर

यूपीः जमीनी विवाद में घर में घुसकर महिला की पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के इटावा जिले में शनिवार सुबह जमीन के विवाद में घर में घुसकर महिला की पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौपाटी में सुबह करीब आठ बजे मकान के विवाद को लेकर एक पक्ष ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पढ़ें पूरी खबर


यूपीः करंट लगने से चाचा-भतीजी की मौत, एक की हालत गंभीर
यूपी के हरदोई जिले में शुक्रवार को देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहर के मजरा पेड़ा में मवेशियों को हांकते समय हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आकर चाचा-भतीजी की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed