फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctor shot dead in Farrukhabad

यूपीः घर में घुसकर डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर घूम रही शक की सुई 

Sat, 31 Aug 2019 03:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 31 Aug 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
Doctor shot dead in Farrukhabad
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अइयापुर में शुक्रवार शाम क्लीनिक पर बैठे नेत्र परीक्षक को सरेशाम गोली से उड़ा दिया गया। घटना में परिवार के ही चचेरे भाई पर शक की सुई घूम रही है। वह विदेश में जेल भी जा चुका है। उसकी करीब दो माह पूर्व नेत्र परीक्षक से मारपीट भी हुई थी। अभी परिजनों ने मामले की तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव अइयापुर निवासी बिलाल खान (35) पुत्र खालिद खां नेत्र परीक्षक थे। घर के बाहरी हिस्से में ही वह अपनी जिया आई क्लीनिक पर प्रैक्टिस करते थे। शुक्रवार शाम करीब छह बजे बिलाल क्लीनिक पर अकेले बैठे थे। तभी कोई बिलाल के सीने में गोली मारकर भाग गया। गोली की आवाज सुन मोहल्ले के लोग पहुंचे तो बिलाल लहूलुहान हालत में क्लीनिक पर पड़े थे।
विज्ञापन


बिलाल के बड़े भाई कमाल अपनी पत्नी को लेकर कटरा गांव रिश्तेदारी में गए थे। गांव वालों की सूचना पर कमाल घर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल भाई बिलाल को सीएचसी ले गए। गोली बिलाल के बायीं ओर सीने पर लगी थी। हालत गंभीर होने पर बिलाल को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डा. प्रशांत ने बिलाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े भाई कमाल ने बताया कि वह मर्चेंट नेवी में नौकरी करते थे। गांव में उनकी काफी जायदाद है। इसके चलते ही वह नौकरी छोड़कर आ गए और भाई के साथ रह रहे थे। बताया कि घटना के समय पिता भी घर पर नहीं थे। मां की एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। बिलाल की अभी शादी नहीं हुई थी। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने लोहिया अस्पताल में पहुंचकर कमाल से घटना के बारे में जानकारी ली।


एसपी ने बताया कि दो माह पहले एक चचेरे भाई से बिलाल का झगड़ा हुआ था। वह 15 वर्ष तक विदेश में रहा और वहां जेल भी गया था। उसके दोस्त घर आकर बैठते थे। इसका बिलाल विरोध करता था। इस पर दोनों में मारपीट भी हुई थी। बिलाल की हत्या के पीछे इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed