फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   student sought leave from the principal mention his own death

महोदय मेरा देहांत हो गया है, हाफ टाइम से अवकाश देने की कृपा करें...

Sat, 31 Aug 2019 05:48 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 31 Aug 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
student sought leave from the principal mention his own death
छात्र द्वारा दिया गया प्रार्थनापत्र - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के एक स्कूल में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां आठवीं कक्षा के छात्र ने अपनी ही मौत का हवाला देते हुए प्रिंसिपल से छुट्टी मांग ली। हैरत की बात तो यह है कि प्रिंसिपल ने आवेदन पर ग्रांटेड लिखकर छुट्टी दे भी दी।
विज्ञापन


छात्र ने आवेदन पत्र में लिखा कि- सविनय निवेदन है कि प्रार्थी विजय (बदला नाम) का 20 अगस्त को 10 बजे देहांत हो गया है। महोदय से अनुरोध है कि प्रार्थी को हाफ टाइम से अवकाश प्रदान करने की कृपा करें, महान दया होगी।
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने लापरवाही का नमूना पेश करते हुए लाल पेन से ग्रांटेड लिखकर अपने हस्ताक्षर भी कर दिए। जिसके बाद छात्र को छुट्टी मिल गई और वह स्कूल से चला गया।

यह मामला कुछ दिन पहले का है। दोस्तों के बीच आपसी चर्चा के बाद यह प्रार्थना पत्र शिक्षकों के बीच अब पहुंचा है। जिसके बाद से यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed