फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Utkarsh is winning medals with his precise aim and high intentions.

Kanpur News: सटीक निशाना, ऊंचे इरादे से पदक जीत रहे उत्कर्ष

Fri, 20 Mar 2026 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Utkarsh is winning medals with his precise aim and high intentions.
कानपुर। शहर के उभरते युवा निशानेबाज उत्कर्षवर्धन सिंह अपने शानदार प्रदर्शन से लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। छह माह से वह 10 और 25 मीटर पिस्टल शूटिंग में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। कम समय में ही उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंच बनाई है। उत्कर्ष भविष्य में भारतीय शूटिंग टीम का हिस्सा बनकर देश के लिए पदक जीतने का सपना संजोए हुए हैं।
विज्ञापन

कल्याणपुर निवासी उत्कर्षवर्धन ने आठ अक्तूबर 2025 से शूटिंग में अपने सफर की शुरुआत की थी। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने तीन प्री स्टेट प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिसमें 10 मीटर इवेंट में एक रजत और दो स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके अलावा जयपुर के जगतपुरा शूटिंग रेंज में आयोजित स्टेट प्रतियोगिता में भी उन्होंने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उत्कर्ष ने देहरादून और भोपाल में आयोजित 10 व 25 मीटर ओपन इंडिया प्रतियोगिताओं में भाग लेकर नेशनल के लिए क्वालिफाई किया। 36वीं विद्या भारती नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने पांचवीं रैंक प्राप्त की। उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रगति को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें स्कूल स्पोर्ट्स कैप्टन की जिम्मेदारी भी सौंपी है। 16 वर्षीय उत्कर्ष वर्तमान में जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं के छात्र हैं। वर्तमान में उत्कर्ष कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हैं। वह अप्रैल में अयोध्या में होने वाली प्री-स्टेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उनका लक्ष्य दिसंबर में आयोजित नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर टीम ट्रायल्स के लिए क्वालिफाई करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed