फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Urinating on bed, five-year-old innocent son was beaten to death in front of wife and daughters

बिस्तर पर की पेशाब तो पांच साल के मासूम बेटे को पत्नी व बेटियों के सामने पीट-पीटकर दी दर्दनाक मौत

Thu, 17 Dec 2020 12:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 17 Dec 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
Urinating on bed, five-year-old innocent son was beaten to death in front of wife and daughters
मासूम बेटे की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपी पिता संतराम - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में मूसानगर रोड स्थित एक ईंट भट्ठे में रहने वाले पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। बिस्तर पर पेशाब करने से नाराज पिता ने पत्नी व बेटियों के सामने पांच वर्षीय इकलौते पुत्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जनपद हमीरपुर के थाना बिवार के छानी खुर्द निवासी संतराम के परिवार में पत्नी अनीता के अलावा बेटी अंजना (10) व खुशी (7) और एकलौता पुत्र रविंद्र (5) था। संतराम एक माह पहले मूसानगर रोड स्थित हथेरूआ गांव के समीप स्थित एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था। वहीं पर ही झोपड़ी में परिवार के साथ रहता था।
विज्ञापन


तहरीर देकर मां अनीता ने बताया कि सोमवार रात सभी लोग सो रहे थे। मंगलवार भोर पहर पिता संतराम के बगल में सो रहे बेटे रविंद्र ने बिस्तर पर लघुशंका कर दी। इससे नाराज होकर पति ने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। विरोध पर बेटियों के साथ उसकी भी पिटाई कर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उसकी आंखों के सामने रविंद्र की मौके पर मौत हो गई। बेटे की मौत का पता चलते ही पति लोडर से पूरे परिवार को लेकर शव गांव छानी खुर्द लेकर चला गया। तभी अनीता ने मौका पाकर अपने भाई अजय कुमार निवासी पारा रैपुरा थाना सुमेरपुर, हमीरपुर को घटना की जानकारी दी। अजय ने अन्य परिजनों के साथ गांव पहुंचकर आरोपी संतराम को पकड़कर पीटा।

इसके बाद अजय ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। गांव पहुंची पुलिस संतराम को पकड़ कर कोतवाली लाई। पुलिस ने संतराम की निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि अनीता की तहरीर पर पति संतराम के  खिलाफ पुत्र की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाई को बचाने के लिए रो-रोकर गुहार लगाती रहीं बहनें 
बिस्तर पर लघुशंका करने से गुस्से में आकर हैवान बने पिता संतराम से बहनें रो-रोकर मासूम भाई को छोड़ने की गुहार लगाती रहीं। लेकिन बेटे को बेरहमी से पीट रहे पिता का दिल नहीं पसीजा। पत्नी और बेटियों ने जब बचाने का प्रयास किया तो उनकी भी पिटाई कर दी। संतराम की आंखों में उतरा खून को देखकर तीनों कोने में झोपड़ी के कोने में बैठकर बिलखती रहीं।

 

चीखकर बोली मां, ऐसा पिता दुश्मन को भी न मिले
पति के खिलाफ इकलौते पुत्र की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने वाली अनीता पुलिस से चीख कर बोली, ऐसा पिता दुश्मन को भी न मिले। उसने कहा कि पुत्र के हत्यारे को कड़ी सजा जरूर दिलाएं। अगर संतराम का इरादा भांप जाती तो चाहे जान चली जाती तो जिगर के टुकड़े को कुछ न होने देती। उसने पुलिस को पति के आपराधिक इतिहास के बारे में भी बताया। वह कई और मामलों में विचाराधीन भी बताया जा रहा था।

पुलिस लौट गई थी
मंगलवार सुबह भट्ठा मजदूर द्वारा पुत्र की हत्या कर शव जलाकर छिपा देने की अफवाह उड़ने के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई थी। पुलिस जांच करने ईंट भट्ठा पहुंची तो कोई सुराग नहीं मिलने पर लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed