फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Urdu teacher contract terminated by BSA hardoi police is searching after registration of case

छात्राओं से कहता था उर्दू शिक्षक: 'इतनी बड़ी हो गई हो, पिया और मोहब्बत का अर्थ नहीं जानती हो', मजहबी ज्ञान...

Sat, 27 May 2023 12:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 May 2023 12:00 PM IST
सार

हरदोई के टोडरपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में तैनात उर्दू शिक्षक के लिए सरकारी महकमों के दरवाजे बंद हो गए हैं। उर्दू शिक्षक पर मजहवी ज्ञान देने और अश्लीला करने का आरोप लगा था। बीएसए ने उसकी संविदा समाप्त कर दी है। उधर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Urdu teacher contract terminated by BSA hardoi police is searching after registration of case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई के विकास खंड टोडरपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में तैनात उर्दू शिक्षक मुजीब खां के लिए सरकारी दफ्तरों के दरवाजे बंद हो गए हैं। उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। वहीं रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


केजीबीवी टोडरपुर में तैनात उर्दू शिक्षक मुजीब खां पर 15 मार्च को विद्यालय की छात्राओं ने अश्लील हरकतें करने और महजब की शिक्षा के लिए दवाब बनाने का आरोप लगाया था। आरोप है कि टीचर बैड टच भी करता था। 
विज्ञापन


छात्राओं ने आरोप लगाया था कि उर्दू शिक्षक मोहब्बत और पिया का अर्थ पूछते हैं। अगर छात्राएं नहीं बताती हैं तो वो कहते हैं कि इतनी बड़ी हो गई हो, मोहब्बत या पिया का अर्थ नहीं जानती हो। मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी मंगलाप्रसाद सिंह ने एसडीएम संडीला दिव्या मिश्रा के नेतृत्व में तीन दिवसीय कमेटी गठित की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने  मौके पर जांच की थी। जिसमें शिक्षक को दोषी पाया था। शिक्षक के दोषी मिलने पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिस पर बीएसए डा. विनीता ने शिक्षक के सेवा समाप्त कर खंड शिक्षा अधिकारी टोडरपुर को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। बीएसए के निर्देश पर बीईओ प्रभाष कुमार ने बेहटा गोकुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शिक्षक के लिए सरकारी विभाग में सेवा करने का मौका चला गया है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अविनाश पांडेय ने बताया कि शिक्षक के संबंध में लिखा गया है कि उसको अन्य स्थान पर तैनाती न दी जाए। शिक्षक पर पूर्व के विद्यालय में भी बच्चों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया था। उसी से उसे हटाया गया था। थाना प्रभारी बेहटा गोकुल रंघ्र सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed