फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Upset over unwilling marriage, the young man jumped into the canal

Kanpur News: बेमन की शादी से परेशान हो युवक ने नहर में लगाई छलांग

Sun, 13 Jul 2025 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Upset over unwilling marriage, the young man jumped into the canal
जसवंतनगर। बिना मन की शादी कराए जाने से परेशान युवक ने शनिवार को भोगनीपुर नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करा रही है लेकिन शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

ग्राम टकपुरा निवासी शिवम ने बताया कि उसके भाई अमन (22) की शादी जनवरी 2025 में फर्रुखाबाद की लड़की से हुई थी। बिना मन की शादी होने की वजह से अमन परेशान रहने लगा था। रोजाना की तरह शनिवार सुबह भी अमन नहर के किनारे टहलने गया लेकिन इस बार उसने दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बने पुल से छलांग लगा दी।
विज्ञापन

सड़क किनारे मक्का सुखा रहे किसानों ने अमन को कूदते देखकर 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ आयुषी सिंह और थाना प्रभारी रामसहाय सिंह भी फायर ब्रिगेड टीम व गोताखोरों के साथ पहुंच गई। युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। एसडीआरएफ की भी टीम बुला ली गई । स्टीमर और जाल की मद्द से युवक की तलाश की जा रही थी लेकिन शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां मधु देवी और पत्नी कीर्ति का रो-रोकर बुरा हाल है। अमन तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी एक छोटी बहन प्रियंका भी है। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि अमन शादी नहीं करना चाहता था पर परिजनों ने उसकी शादी करा दी थी। इसके बाद से वह तनाव में रहने लगा था। फिलहाल अभी युवक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed