UPSC Result: पिता की मौत से टूटे, मां ने संभाला और पहले ही प्रयास में बने आईएएस, चैतन्य को मिली 37वीं रैंक
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया है। चैतन्य अवस्थी 37वीं रैंक पाकर पहले ही प्रयास में आईएएस बन गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में पिता की मौत ने तोड़ दिया था। कुछ समझ नहीं आ रहा था, लेकिन मां प्रतिमा अवस्थी ने संभाला। उन्होंने ही पिता के सपने को पूरा करने का हौसला दिया। खुशी है कि अपने माता-पिता के सपने को पूरा कर लिया। यह कहना है यूपीएससी में 37वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस बनने वाले कानपुर के चैतन्य अवस्थी का। विशेष बात यह है कि उनको यह सफलता पहले प्रयास में मिली है। चैतन्य के पिता संतशरण अवस्थी वरिष्ठ पत्रकार थे।
मूलरूप से औरैया के बेलूपुर बिधूना निवासी चैतन्य शहर में बर्रा गांव में रहते हैं। कोलकाता में नेशनल लॉ कॉलेज से बीए-एलएलबी की पढ़ाई की। वर्ष 2021 में पढ़ाई पूरी करने के बाद एक साल तक यूपीएससी की तैयारी की। वर्ष 2022 में पहली बार यूपीएससी दिया और सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा कि पिता ने ही सिविल सर्विसेज की ओर प्रेरित किया था। मुझे देश के प्रति समर्पित लोगों की कहानियां प्रभावित करती हैं।
बचपन में कई बार ऐसे अधिकारियों से मिला। ऐसी मुलाकातों ने ही मन में अमिट छाप छोड़ दी। चैतन्य ने बताया कि साक्षात्कार में कानून से संबंधित प्रश्नों के अलावा समलैंगिक विवाह, बुलडोजर आदि से जुड़े सवाल भी पूछे। उन्होंने कहा कि यह तय माने कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता। जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन में की गई कड़ी मेहनत ही काम आती है।
यह भी पढ़ें- नविता को मिली 251 रैंक, आईएएस के लिए छोड़ दिया 25 लाख का पैकेज, शादी के बाद शुरू की तैयारी