फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uproar in trauma center over patients death, The police arrived and pacified the family members

बांदा: परिजन बनवा रहे थे भर्ती...मरीज ने ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम, भाई बोला- डॉक्टर ने नहीं देखा, जमकर हंगामा

Tue, 26 Sep 2023 05:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 26 Sep 2023 05:51 PM IST
सार

Banda News: सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा ने बताया कि मरीज गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में लाया गया था। डॉक्टर ने परिजनों से भर्ती कराने को कहा था। इस दौरान मरीज की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Uproar in trauma center over patients death, The police arrived and pacified the family members
ट्रामा सेंटर में मरीज की मौत पर हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में पेट और सीने के दर्द से परेशान मरीज ने ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। परिजन उसकी भर्ती बनवा रहे थे। अचानक उसकी मौत होने से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने भर्ती बनवाने भेज दिया, लेकिन उसको देखा नहीं।

विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर मौके पर सिविल लाइन चौकी पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि बाद में परिजन पुलिस के समझाने बुझाने पर शव लेकर चले गए। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी अरविंद सिंह गौतम (25) को मंगलवार को दोपहर ढाई बजे करीब परिजन लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां ड्यूटी डॉक्टर से उन्होंने मरीज की हालत बताई, तो उन्होंने मरीज को भर्ती कराने को कहा। इस दौरान परिजन भर्ती काउंटर में उसकी भर्ती बनवाने लगे। तभी अरविंद ने दम तोड़ दिया। अरविंद के बड़े भाई रावेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि दो भाई और एक बहन में मृतक अविववाहित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई का आरोप- डॉक्टर ने उनके भाई को देखा नहीं
पेशे से प्राइवेट में ड्राइवर है। भाई का आरोप है कि डॉक्टर ने उनके भाई को देखा नहीं। उधर, सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा ने बताया कि मरीज गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में लाया गया था। डॉक्टर ने परिजनों से भर्ती कराने को कहा था। इस दौरान मरीज की मौत हो गई। उन्होंने डॉक्टर पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed