{"_id":"5f650e598ebc3eee0c14080f","slug":"uproar-in-makanpur-due-to-objectionable-post-sabotage-dehat-news-knp583465062","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक पोस्ट से मकनपुर में बवाल, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक पोस्ट से मकनपुर में बवाल, तोड़फोड़
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर) के मकनपुर गांव में भीड़ के हमले के बाद आरोपी आलोक के घर पर पड़े ईंट गुम्मे व लाठी-ड?
- फोटो : DEHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर-इलियासपुर गांव में सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के बाद एक संप्रदाय के लोगों की भीड़ ने आरोपी के घर हमला कर दिया। पथराव के साथ आरोपी परिवार के साथ मारपीट कर घर में तोड़फोड़ की। पड़ोसियों से भी मारपीट की। चार लोग चुटहिल हुए। घटनास्थल से मात्र 50 कदम दूर स्थित मकनपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी भीड़ के तेवर देख दो घंटे तक मूकदर्शक बने रहे। बवाल की सूचना पर बिल्हौर, चौबेपुर, शिवराजपुर, ककवन, कन्नौज, ठठिया, तिर्वा आदि थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो उपद्रवी भागे। एडीएम वित्त, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, कानपुर नगर और कन्नौज जिले के कई पुलिस क्षेत्राधिकारी, पीएसी बल मौके पर पहुंचा। क्षेत्रीय निवासी मोहम्मद फैजी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कर हिरासत में लिया गया है। आरोपी के घर तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
इंस्पेक्टर बिल्हौर संतोष अवस्थी ने बताया कि मकनपुर पुलिस चौकी के समीप पूर्व प्रधान छोटेलाल के पुत्र कन्हैया लाल गुप्ता का इलियासपुर पंचायत भवन से सटा मकान है। कन्हैया के पुत्र आलोक गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट वायरल कर दी। जब आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी मकनपुर और इलियासपुर के लोगों को हुई तो दादमियां चौराहा पर भीड़ इकट्ठा हो गई और नारेबाजी होने लगी। बिल्हौर कोतवाली के एक दरोगा के समझाने पर भी लोग नहीं माने और भीड़ आलोक गुप्ता के घर कूच करने लगी। आलोक के घर पथराव-मारपीट करने के बाद पड़ोसियों से भी धक्का मुक्की की गई।
ईंट-गुम्मे चलने से नीलम, सुरेश, छोटे के हाथ और पैरों पर चोटें आईं। उपद्रव कर रहे युवकों ने फोटो खींचने पर हलपुरा निवासी लवकुश कटियार को जमकर पीटा। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर पीएसी और कई थानों का पुलिस बल पहुंचा तब लोग शांत हुए। सांप्रदायिक विवाद की सूचना पर एडीएम वित्त वीरेंद्र प्रसाद पांडे, एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल, एसपी आरए बृजेश श्रीवास्तव, एसडीएम पीएन सिंह, ब्लाक प्रमुख अनिल कटियार भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर शांत किया। उपद्रव के आरोप में कुछ युवकों को पकड़ा गया है।

बिल्हौर (कानपुर) के मकनपुर में उपद्रवियों की फोटो खीच रहे युवक लवकुश को पीटकर किया बेदम - फोटो : DEHAT

बिल्हौर (कानपुर) के मकनपुर-इलियासपुर गांव में पैदल मार्च करते पुलिस-पीएसी के जबान - फोटो : DEHAT

बिल्हौर (कानपुर) के मकनपुर-इलियासपुर गांव में पैदल मार्च करते पुलिस-पीएसी के जबान व अधिकारी- फोटो : DEHAT

बिल्हौर (कानपुर) के मकनपुर-इलियासपुर गांव में घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अफसर - फोटो : DEHAT
विज्ञापन