{"_id":"653b7c441b064beb340aab16","slug":"uproar-in-chhibramau-municipality-board-meeting-councilor-attempted-self-immolation-sent-resignation-to-dm-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: छिबरामऊ नगर पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासद ने किया आत्मदाह का प्रयास, डीएम को भेजा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: छिबरामऊ नगर पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासद ने किया आत्मदाह का प्रयास, डीएम को भेजा इस्तीफा
Fri, 27 Oct 2023 02:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 27 Oct 2023 02:31 PM IST
सार
Kannauj News: सभासद शम्मी दुबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि पालिका प्रशासन मेरी हत्या करवा सकता है, क्योंकि मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है। इसके बाद साथ लाए बैग से शीशी निकालकर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया।
विज्ञापन
पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास करते सभासद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले में नगर पालिका परिषद छिबरामऊ की बोर्ड की बैठक में सभासद ने कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। अन्य सभासदों ने पकड़ कर समझाकर शांत कराया। सभासद ने अपना इस्तीफा डीएम को भेज दिया है।
विज्ञापन
छिबरामऊ नगर पालिका में शुक्रवार को बोर्ड बैठक आयोजित हुई, जिसमें चैयरमैन मनोज दुबे, ईओ सुनील कुमार पहुंचे। सभासद शम्मी दुबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि पालिका प्रशासन मेरी हत्या करवा सकता है, क्योंकि मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद साथ लाए बैग से शीशी निकालकर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। माचिस निकालते ही सभासद सुशील पांडे आदि ने शम्मी दुबे को पकड़ लिया। वह बैठक में लगातार पालिका के एक कर्मी पर रिश्वत का आरोप लगाते रहे। किसी तरह अन्य सभासद किसी तरह शम्मी दुबे को शांत कराकर बाहर ले गए।