{"_id":"6123f6728ebc3e7a0601b0b4","slug":"upper-primary-schools-will-open-from-today-akbarpur-news-knp647838139","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेंगे उच्च प्राथमिक स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेंगे उच्च प्राथमिक स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। आठ माह बाद मंगलवार से उच्च प्राथमिक स्कूलों में फिर कक्षाएं संचालित करने की कवायद शुरू की जा रही है। वैसे तो कोविड महामारी के चलते मार्च 2020 से स्कूल बंद चल रहे हैं लेकिन फरवरी में बच्चों को स्कूल बुलाया गया था। कुछ ही दिन में कोरोना की दूसरी लहर कर प्रकोप बढ़ने पर फिर स्कूल बंद कर दिए गए थे।
शासन के निर्देश के बाद बीएसए सुनील दत्त ने उच्च प्राथमिक स्कूलों में कक्षाओं के संचालन के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कक्षाएं संचालित कराने के लिए कहा गया है।
साथ ही स्कूल के भवन को नियमित सैनिटाइज कराने के साथ क्षमता से आधे बच्चों के बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में सरकारी व निजी मिलाकर आठ सौ उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। इनमें करीब 80 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। सोमवार को अवकाश होने के चलते विद्यालयों में कोई तैयारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
रसोइयों को देनी होगी कोविड जांच रिपोर्ट
कानपुर देहात। अब मध्याह्न भोजन योजना के तहत दोपहर का खाना स्कूल में बनेगा। इसके लिए खास निर्देश जारी किए गए हैं। रसोइयों को कोविड जांच प्रमाण पत्र या फिर स्वयं का घोषणा पत्र देना होगा। इसमें वह कोविड निगेटिव होने की बात लिखेंगी। साथ ही विद्यालय में प्रवेश करते ही रसोइयों के हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे। फिर खाना बनाने से पहले शिक्षकों की देखरेख में साबुन से हाथ धोए जाएंगे।
रसोई घर में रसोइयों को हर हाल में मास्क लगाना होगा। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार के आभूषणों को पहनने की अनुमति नहीं होगी। बच्चों को खाना देने में लाइन से निर्धारित दूरी में बैठाने के निर्देश दिए गए हैं। भोजन के बाद हाथ धुलवान के समय में भी आठ फीट की दूरी का पालन किया जाए। (संवाद)
कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए कक्षाएं संचालित कराई जाएंगी। भवन की क्षमता से आधे बच्चे बुलाए जाएंगे। साथ मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में जरूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण का कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए कहा गया है। - सुनील दत्त, बीएसए