फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UPcida fails to give possession of plot in Transganga City, buyers will have to pay 5.40 crores

UP News: प्लॉट पर कब्जा देने में नाकाम रहा यूपीसीडा, खरीदारों को चुकाने होंगे 5.40 करोड़, अभी भी नहीं मिलेगी

Sat, 10 Sep 2022 11:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 10 Sep 2022 11:22 AM IST
सार

ट्रांसगंगा सिटी में आवासीय भूखंड एलाट करने के बाद भी प्राधिकरण अब तक खरीदारों को कब्जा नहीं दे पाया है। रेरा ने खरीदारों के पक्ष में फैसला दिया था। वहीं, अपील में भी यूपीसीडा को राहत नहीं मिली और अब ब्याज का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
UPcida fails to give possession of plot in Transganga City, buyers will have to pay 5.40 crores
यूपी रेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में 2015 में गंगा बैराज से उन्नाव जाने वाले रास्ते पर यूपीसीडा द्वारा बसाई जा रही ट्रांसगंगा सिटी में आवासीय प्लॉट का कब्जा देने में नाकाम रहने पर एजेंसी अब प्लाट आवंटियों को 5.40 करोड़ रुपये का ब्याज चुकाएगी।

विज्ञापन

इसके साथ ही जब तक वह प्लॉट पर आवंटियों को कब्जा नहीं देती, तब तक उसे ब्याज चुकाना पड़ेगा।  यूपीसीडा की ओर से आवंटन के बावजूद प्लॉट पर कब्जा न दिए जाने पर ट्रांसगंगा सिटी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आवंटी यूपी रेरा चले गए थे।
विज्ञापन

रेरा ने आवंटियों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए यूपीसीडा को नियमानुसार कब्जा न देने पर 5.40 करोड़ रुपये बतौर ब्याज आवंटियों को जारी करने के आदेश दिए।  इस फैसले के खिलाफ यूपीसीडा ने यूपी रेरा के अपीलेट ट्रिब्यूनल में राहत के लिए अर्जी दाखिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पक्षों को सुनने के बाद अब अपीलेट ने भी यूपीसीडा की अर्जी खारिज करते हुए उसे पैसा चुकाने के आदेश दे दिए। चूंकि अपील से पहले दौरान साइट प्रमोटर के तौर पर यूपीसीडा ने अपीलेट में 5.40 करोड़ रुपये जमा किए थे। अब अपीलेट से रेरा को यह राशि ट्रांसफर होने के बाद रेरा की ओर से सभी आवंटियों को निर्धारित राशि दे दी जाएगी।

अभी भी नहीं मिलेगी राहत
एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता दीपक द्विवेदी ने बताया कि जब तक यूपीसीडा आवंटियों को कब्जा नहीं देती तब तक उसे नियमानुसार आवंटियों को खरीदे गए प्लाट के  क्षेत्रफल के अनुसार पहले से तय ब्याज देना होगा।

उन्होंने कहा कि यूपीसीडा की यह सबसे बड़ी विफलता है कि वह गंगा के किनारे इतनी बड़ी योजना बसाने का प्लान बनाता रहा और 2015 से अब तक प्लाट पर कब्जा नहीं दे सका है। इससे खरीदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed