{"_id":"69d1724a5c66d3e249079b7d","slug":"upcdas-footpath-municipal-contractor-is-collecting-money-stop-it-kanpur-news-c-220-1-akb1002-140771-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यूपीसीडा का फुटपाथ, वसूली कर रहा नगर निकाय ठेकेदार, रुकवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यूपीसीडा का फुटपाथ, वसूली कर रहा नगर निकाय ठेकेदार, रुकवाएं
Sun, 05 Apr 2026 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई हुई। नबीपुर निवासी प्रेमकुमार, चंदन, राजू, सुनील व राजकुमार ने डीएम को बताया कि सभी नबीपुर में यूपीसीडा के फुटपाथ पर सब्जी बेचते हैं। आरोप लगाया कि नगर निकाय का ठेकेदार वसूली कर रहा है। वह 10 रुपये से लेकर 50 रुपये की वसूली करता है। इसे रुकवा दिया जाए। डीएम ने ईओ अकबरपुर को जांच सौंपी।
वहीं, समाधान दिवस में पहुंचे जसौरा वीरसिंहपुर निवासी कृष्णलाल ने डीएम को बताया कि पिता स्वर्गीय बल्लू का नाम खतौनी में बदलू दर्ज है। इस पर डीएम ने खतौनी में गलत दर्ज नाम को ठीक कराकर संशोधित खतौनी किसान को दी। डीएम कपिल सिंह व एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कुल 166 शिकायतें सुनीं। राजस्व विभाग की शिकायतें अधिक रहीं। मौके पर केवल एक शिकायत का निस्तारण हो सका।
डीएम ने दिवस में आयी शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, संतुष्टि एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा। कहा लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि गैस एजेंसियों का भ्रमण करें। कालाबाजारी मिलने पर कार्रवाई की जाए। यहां एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह, सीएमओ डॉ. एके सिंह, डीएफओ एके पांडेय, डीडीओ सुनील कुमार तिवारी, डीसी मनरेगा अशोक कुमार, एसडीएम सुरभि शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
वहीं, रसूलाबाद तहसील में एसडीएम सर्वेश कुमार सिंह ने शिकायतें सुनीं। कुल 94 शिकायतें दर्ज हुई। इसमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। लाला भगत निवासी अनीता ने बताया कि कई बार आवेदन किया लेकिन झोपड़ी में गुजर बसर के बाद भी कॉलोनी नहीं मिल रही। सेजल ने कहा पात्र होने के बाद भी उन्हें कॉलोनी नहीं मिल पा रही है। एसडीएम ने बीडीओ को जांच सौंपी है। तहसीलदार संतोष कुमार, बीडीओ विपुल विक्रम सिंह आदि रहे।
डेरापुर तहसील में एडीएम अमित कुमार ने कुल 67 शिकायतें सुनीं। इसमें सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। मनकापुर के प्रधान गीतेश दीक्षित ने बताया कि बेचे लाल के घर के पास लगा बिजली पोल एक साल से टूटा है। इसे बदला नहीं गया। केबल नजदीक लगे पेड़ से बांध दी गई है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा है। वर्ष 2018 में लगाए गए बड़े ट्रांसफार्मर पर लोड नहीं दिया गया है। एसडीओ को जांच दी गई। यहां एसडीएम शिखा संखवार, तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह आदि रहे।
................................
फोटो-14 मैथा तहसील में शिकायतें सुनतीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार। संवाद
राज्यमंत्री ने मैथा में सुनी शिकायतें, दिए निर्देश
शिवली। मैथा तहसील में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शिकायतें सुनीं। एडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य मौजूद रहे। यहां कुल 58 शिकायतें रहीं। सबसे अधिक राजस्व विभाग की 27 शिकायतें आयीं। ग्राम्य विकास संबंधी दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शिवली के आदेश त्रिवेदी ने बताया कि साकेत नगर में कुछ लोग रास्ते पर निर्माण करा रहे हैं। इससे आवागमन का रास्ता संकरा हो जाएगा। ग्राम मारग प्रधान अखिलेश राठौर ने बताया कि कुछ लोग मैथा बाजार में टिन शेड लगाकर कब्जा कर रहे है। शिकायत पर पुलिस ने काम रुकवा दिया लेकिन अब रात में कब्जा किया जा रहा है। यहां एसडीएम राजकुमार पांडेय, तहसीलदार सुनील कुमार, नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह आदि रहे। इधर सिकंदरा तहसील में एसडीएम प्रदुम्न कुमार ने शिकायतें सुनीं। कुल 37 शिकायतें रहीं। इसमें से पांच मौके पर निस्तारित की गई। (संवाद)
............................
भोगनीपुर में सर्वाधिक राजस्व विभाग की 33 शिकायतें
फोटो-23- भोगनीपुर तहसील सभागार में शिकायतें सुनते सीडीओ विधान जायसवाल। संवाद
पुखरायां। भोगनीपुर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने 77 शिकायतें सुनी। जिनमें सिर्फ पांच शिकायतों का निस्तारण कराया जा सका। सर्वाधिक राजस्व विभाग की 33 शिकायतें आयीं। पुखरायां के लक्ष्मीबाई नगर निवासी श्यामजी द्विवेदी ने शिकायत करते हुए बताया कि बस्ती के अंदर फैक्टरी अवैध स्थान पर बनी हुई हैं। जिन पर नगरपालिका का जुर्माना भी है। जिनसे जहरीला काला धुआं निकलने के कारण जानलेवा बीमारी फैल रही है। जबकि शासन का निर्देश है कि आबादी के अंदर फैक्टरी नहीं संचालित होनी चाहिए। जनहित में समाधान कराए जाने की मांग की है। यहां एसडीएम देवेंद्र सिंह, तहसीलदार डॉ. प्रिया सिंह, सीओ संजय वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)