{"_id":"5f759c058ebc3e74f561f5f7","slug":"up-young-man-jumped-into-a-well-on-a-dispute-with-his-mother-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हमीरपुर में मां से विवाद पर युवक ने कुएं में कूद कर दी जान, नहाने के पानी को लेकर हुई थी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हमीरपुर में मां से विवाद पर युवक ने कुएं में कूद कर दी जान, नहाने के पानी को लेकर हुई थी बहस
Thu, 01 Oct 2020 02:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 01 Oct 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के पठानपुरा मोहल्ला में नहाने के पानी को लेकर मां से विवाद होने पर युवक ने कुएं में छलांग लगा दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मेहनत के बाद शव को कुएं से निकाला। पठानपुरा निवासी हरिश्चंद्र पुत्र जगन्नाथ अहिरवार ने बताया कि उसका भाई भोला (34) ई रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
गुरुवार सुबह मां धंती हैंडपंप से पानी भर के लाई थी। भोला ने नहाने के लिए मां से पानी मांगा। मां द्वारा खुद पानी भर कर लाने की कहने पर दोनों में विवाद हो गया। जिससे आक्रोशित होकर भोला ने घर के पास ही बने गहरे कुएं में छलांग लगा दी।
युवक को कुएं में छलांग लगाते देख मोहल्ले में रह औंता ग्राम प्रधान कल्लू राजपूत में तत्काल रस्सी डालकर उसे बाहर आने के लिए कहा। लेकिन वह कुएं से बाहर आने को तैयार नहीं था। सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची युवक कुआं में डूब चुका था।
विज्ञापन
करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने युवक का शव कुएं से बाहर निकाला। मृतक 5 साल पहले दिल्ली में पत्नी शीला व दो बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करता था। जहां से पत्नी बच्चों को लेकर कहीं चली गई थी। जिसके बाद वह दिल्ली से लौट कर अपने मां पिता के साथ रहने लगा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।