{"_id":"62e23a78a8a702091f1f049c","slug":"up-weather-update-heavy-rain-in-many-cities-including-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: कानपुर समेत कई शहरों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update: कानपुर समेत कई शहरों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
Thu, 28 Jul 2022 01:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:03 PM IST
सार
मानसून की रेखा ने एक बार फिर उत्तर भारत की ओर रुख किया है। इससे कानपुर मंडल सहित उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। मौसम विभाग की मानें तो मौसमी गतिविधियों को देखते हुए तीन-चार दिन ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। बारिश और तेज हो सकती है।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत आसपास के शहरों में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई। वहीं कानपुर के कुछ इलाकों में तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी लेकिन सड़कों पर हुए जलभराव से मुसीबत खड़ी हो गई। जगह-जगह हुए जलभराव से यातायात की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अनुसार कानपुर के कल्याणपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में अभी तक 6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार मानसून की रेखा ने एक बार फिर उत्तर भारत की ओर रुख किया है। इससे कानपुर मंडल सहित उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
मौसम विभाग की मानें तो मौसमी गतिविधियों को देखते हुए तीन-चार दिन ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। बारिश और तेज हो सकती है। बारिश की वजह से कानपुर के कई इलाकों में पानी भर गया है। सड़कें डूब गई हैं, जिससे आवागमन भी प्रभावित हो गया है। जगह-जगह जाम भी लगा हुआ हैं। कानपुर नगर में नगर निगम और जलकल विभाग की लापरवाही के चलते कई इलाकों में जलभराव से लोग घरों में कैद हो गए। घरों के अंदर और बाजार व दुकानों में पानी भर गया।