फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   UP Weather: 27 people died in Bundelkhand and districts around Kanpur due to extreme heat and heat wave

UP Weather: प्रचंड गर्मी व लू से बुंदेलखंड व कानपुर के आसपास जिलों में 27 लोगों की मौत

Sat, 01 Jun 2024 10:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Jun 2024 10:24 PM IST
सार

गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बुंदेलखंड और कानपुर के आसपास के जिलों में गर्मी व लू की चपेट में आने से 27 लोगों की मौत हो गई। चिकित्सक बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन
UP Weather: 27 people died in Bundelkhand and districts around Kanpur due to extreme heat and heat wave
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को प्रदेश में तापमान कम होने के बाद भी गर्मी व लू का कहर जारी रहा। बुंदेलखंड और कानपुर के आसपास के जिलों में गर्मी और लू की चपेट में आने से 27 लोगों की जान चली गई। इनमें हमीरपुर में नौ, चित्रकूट में छह, बांदा और महोबा में चार-चार, फतेहपुर में दो, इटावा व औरैया में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं प्रदेश के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


पारे के उतार-चढ़ाव के बीच कानपुर का तापमान 45.4 डिग्री और उरई में 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार की तुलना में दोनों ही शहरों का पारा लुढ़का है। शुक्रवार को कानपुर का 48.2 और उरई का 46.8 डिग्री दर्ज हुआ था। मौसम के अनुसार मंगलवार तक मौसम ऐसा ही रहेगा। क्रमिक कमी का सिलसिला जारी रह सकता है। मंगलवार को बाद फिर लू और भीषण गर्मी का दौर लौटेगा। रविवार को बूंदाबांदी के आसार हैं। कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। धूल भरी हवा, बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन


गर्मी लगने से हेड कांस्टेबल की तबीयत बगड़ी, इलाज के दौरान मौत, वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया कंधा
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
- खूब पानी पीयें
- बेवजह धूप में न निकलें
- नारियल पानी, जूस आदि पीते रहें।
- ब्लड प्रेशर के रोगी नहीं हैं तो नमक का सेवन थोड़ा बढ़ा दें।
- बाहर हैं तो बीच-बीच में पानी जरूर पीते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed