{"_id":"665b319cb60ce0c3c0008175","slug":"kanpur-head-constable-health-deteriorated-due-to-heat-died-during-treatment-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गर्मी लगने से हेड कांस्टेबल की तबीयत बगड़ी, इलाज के दौरान मौत, वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया कंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गर्मी लगने से हेड कांस्टेबल की तबीयत बगड़ी, इलाज के दौरान मौत, वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया कंधा
Sat, 01 Jun 2024 08:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 01 Jun 2024 08:16 PM IST
सार
Kanpur News: गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। हेड कांस्टेबल की गर्मी के चलते तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल को वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया कंधा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में बादशाहीनाका थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की गर्मी के चलते तबीयत खराब हो गई। साथी सिपाहियों ने उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मूलरूप से मिर्जापुर के विंध्याचल आदमपुर निवासी हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव (55) दो साले से बादशाहीनाका थाने में चालक के पद पर तैनात थे। परिवार में पत्नी चमेला देवी के अलावा दो बेटे संजय यादव व सत्यम यादव हैं।
विज्ञापन
थानाप्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम कृष्ण कुमार की अचानक तबीयत खराब हो गई। साथी पुलिस कर्मियों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनकी मौत हो गई। कृष्ण कुमार वर्ष 1988 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर ले जाया गया। यहां पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, एडिशनल पुलिस कमिश्नर विपिन मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों ने शव को कंधा देने के साथ ही पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन