फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Water of Yamuna overflowing entered 24 villages in Jalaun , administration issued alert

यूपी: जालौन में उफनाई यमुना का पानी 24 गांवों में घुसा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Thu, 05 Aug 2021 10:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 05 Aug 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
UP: Water of Yamuna overflowing entered 24 villages in Jalaun , administration issued alert
जालाैन: गांवों में घुसा यमुना का पानी - फोटो : amar ujala
जालौन के माधौगढ़ में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश व कोटा बैराज से छोड़े गए पानी से यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वही सिंध, पहुज, क्वारी नदी से आ रहे पानी ने यमुना नदी में पानी का ठहराव हो गया है। इस कारण एक बार फिर से निचले क्षेत्र के 24 गांवों के रास्तों में पानी भर गया है। एसडीएम सालिकराम, तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


तहसील प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए निचले क्षेत्रों में रह रहे लोगों को घर छोड़ देने के निर्देश दिए हैं। 6 नावों के साथ साथ 12 लेखपालों को तैनात कर दिया गया है। कोटा बैराज से छोड़े गए पानी से यमुना नदी उफान पर है। वही सिंध, क्वारी, पहुज, नदी का पानी यमुना में गिरने से यमुना का पानी में ठहराव सा हो गया है। जिससे निनावली, सिदधपुरा, कदमपुरा, नरौल, बैरा, डिकौली, भैलावली, मिर्जापुर, चांदनपुरा सहित दो दर्जन गांवों के लोगों को बाढ़ की आशंका के चलते धड़कने तेज हो गई है।
विज्ञापन


 

तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति का कहना है कि यमुना का पानी एक घंटे में 6 इंच  बढ़ रहा है। जिससे जगम्मनपुर से कंजौसा, जगम्मनपुर से पतराही, बैरा के के रास्तों में पानी भर गया है। जिससे आवागमन बंद हो गया है। इसी तरह पानी में बढ़ोत्तरी होती गई समस्या भयावह हो सकती है। आने जाने के लिए 6 नावों की व्यवस्था के साथ साथ एक दर्जन लेखपालों की तैनाती की गई है।

बारिश से कई मकान धराशाई, मदद के प्रयास शुरू    
विकासखंड रामपुरा अंतर्गत ग्राम जगम्मनपुर में ग्रामीणों के कच्चे एवं पक्के मकान लगातार वर्षा के कारण धराशाई हो रहे हैं। ग्राम प्रधान प्रत्येक पीड़ित के घर जाकर नुकसान का जायजा ले रहे हैं और संभव मदद का आश्वासन दे रहे हैं। बता दें कि इस बार लगातार हो रही बारिश के कारण कई गरीब ग्रामीणों के आशियाने उजड़ गए।

अनेक लोग खुले मैदान में प्लास्टिक या तिरपाल लगाकर अथवा टीन शेड में रहने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान प्रज्ञादीप गौतम ने बुधवार को जगम्मनपुर गांव में बारिश से गिर हुए घरों को देखा व पीड़ितों को मदद का भरोसा दिलाया। रोजगार सेवक बृजेश कुमार को निर्देशित किया कि सभी पीड़ितों की सूची बनाकर उनके फोटो समेत प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया जाए ताकि उन्हें आर्थिक मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed