{"_id":"68da954d61197193ce09a1e1","slug":"up-two-people-including-an-elderly-woman-killed-and-three-others-injured-in-a-bike-collision-2025-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बाइकों की भिड़ंत में वृद्धा समेत दो की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाइकों की भिड़ंत में वृद्धा समेत दो की मौत, तीन लोग घायल
Mon, 29 Sep 2025 07:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 29 Sep 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
रेउना थाना क्षेत्र के गजनेर-नवेडी मार्ग पर बीछीपुर गांव के पास सोमवार की सुबह तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगाया। पुलिस ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस बीच एक घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी संजय (42) सबमर्सिबल पंप का मिस्त्री था। सोमवार को सुबह वह गांव निवासी अपने साथी रामनरेश (45) और उनकी मां राजेश्वरी (80) को बाइक से लेकर रेउना कस्बा स्थित बैंक पेंशन निकलवाने जा रहा था। बीछीपुर गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार संजय और राजेश्वरी की मौके पर मौत हो गई, राम नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

दूसरी बाइक सवार सजेती थाना क्षेत्र के निमधा गांव निवासी अजीत संखवार (35) व उसके मामा का लड़का बीबीपुर गांव निवासी शंकर (32) घायल हो गया। अजीत संखवार व शंकर कानपुर से मजदूरी करके घर लौट रहे थे। अजीत संखवार ने बताया कि उनके पारिवारिक चाचा के लड़के का निधन हो गया है। सूचना मिलने पर वह घर लौट रहे थे। पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से घाटमपुर सीएचसी भेजा। वहां उनकी नाजुक हालत देखकर प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। रेउना थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के साथ दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।