फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP: Tourists will now be able to see leopards at Etawah Safari Park, Leopard Safari inaugurated

UP: इटावा सफारी पार्क में पर्यटकों को अब होंगे तेंदुए के दीदार, लैपर्ड सफारी का हुआ शुभारंभ

Sun, 09 Nov 2025 09:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Nov 2025 09:16 PM IST
सार

प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव अनुराधा वेमूरी ने लैपर्ड सफारी का शुभारंभ किया। पर्यटकों के लिए दो एसी बसों को भी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

विज्ञापन
UP: Tourists will now be able to see leopards at Etawah Safari Park, Leopard Safari inaugurated
लैपर्ड सफारी में उछलकूद करते तेंदुए के शावक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव अनुराधा वेमूरी ने रविवार को इटावा सफारी पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सफारी पार्क में पर्यटकों के लिए बहुप्रतीक्षित दो एसी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने लैपर्ड सफारी का भी शुभारंभ किया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुराधा वेमूरी ने सफारी पार्क के ईको पर्यटन क्षेत्र में बनी सोविनियर शॉप का भी उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने लैपर्ड सफारी का भी शुभारंभ किया। लैपर्ड सफारी को अभी पांच शावकों के साथ पर्यटकों के लिए खोला गया है। लैपर्ड सफारी के खुलने का लंबे समय से पर्यटक इंतजार कर रहे थे। अब प्रतिदिन यहां आने वाले पर्यटकों को तेंदुए के भी दीदार कराए जाएंगे। उन्होंने सफारी पार्क के आवासीय क्षेत्र में बने मल्टी हॉल का भी लोकार्पण किया। नगर इटावा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद उनको सफारी का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने सफारी पार्क में मिले अनुभवों को मुख्य अतिथि साथ साझा किया। इस मौके सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल, डीएफओ विकास नायक, रेंजर रूपेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed