फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   UP: The wedding procession reached by boat in the critical condition of flood

UP: बाढ़ के नाजुक हालत में नाव से पहुंची बरात, गांव के लोगों ने भी सहयोग का हाथ बढ़ाया

Tue, 12 Aug 2025 10:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Aug 2025 10:50 PM IST
सार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बाढ़ के हालत में नाव से बरात पहुंची। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद विदाई भी नाव से ही हुई। 

विज्ञापन
UP: The wedding procession reached by boat in the critical condition of flood
नाव से पहुंची बरात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद में कस्बा कमालगंज के मोहल्ला आजाद नगर निवासी समीर पुत्र शफीक का निकाह ताजमीन पुत्री साजिद रजा से पहले से तय था। इस बीच गंगा का पानी गांव में घुस आया और पंखियन की मड़ैया चारों ओर से पानी में घिर गई। केवल कुछ घर ही सूखी जमीन पर बचे थे। दुल्हन की मां जमीला खातून ने शादी की तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं। ऐसे में बाढ़ के बावजूद तारीख बदलने का विचार किसी ने नहीं किया।

विज्ञापन


गांव के लोगों ने भी सहयोग का हाथ बढ़ाया। सुबह दो नावें पास के गांव धारा नगरी भेजी गईं, जिनमें नाश्ते का इंतजाम था। करीब 20 किलोमीटर दूर से निकली बरात दोपहर को धारा नगरी पहुंची, जहां बरातियों ने नाश्ता किया। इसके बाद सभी दो नावों में सवार होकर करीब पांच किलोमीटर जलमार्ग तय करते हुए पंखियन की मड़ैया पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने दूल्हा और बरातियों का स्वागत किया। मौलाना शहरोज खान ने निकाह की रस्म अदा कराई। शाम को विदाई भी नाव से ही हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed