फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   UP: The girl's body found in Fatehpur after the Hathras Kand

यूपी: हाथरस कांड के बाद फतेहपुर में शिक्षिका की दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, शव पहुंचा गांव

Thu, 08 Oct 2020 01:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 08 Oct 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
UP: The girl's body found in Fatehpur after the Hathras Kand
दुष्कर्म पीड़िता शव पुलिस की निगरानी में पहुंचा गांव - फोटो : amar ujala
हाथरस कांड के बाद उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। फतेहपुर के मलवां थानाक्षेत्र के एक गांव में निजी स्कूल की शिक्षिका की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। देर रात घटना की जानकारी के बाद डीएम और एसपी समेत भारी फोर्स गांव पहुंच गया। तफ्तीश में एक युवक का नाम सामने आने के बाद उसे हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


सुबह शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने जैसे ही गांव ले जाने से रोका तो परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। जमकर नारेबाजी की। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस फोर्स ने पोस्टमार्टम हाउस को छावनी में तब्दील कर दिया। करीब आधे घंटे के हंगामे के बाद पुलिस ने शव को गांव ले जाने की स्वीकृति दी तो लोग शांत हुए।
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाने की बात कही है। मलवां निवासी एक 20 वर्षीय युवती एक निजी स्कूल में पढ़ाने का काम करती थी। बुधवार शाम घर से शौंच के लिए निकली थी। वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजना शुरू किया। देर रात शिक्षिका का शव खेत से बरामद हुआ। कपड़े अस्त व्यस्त थे और उन पर खून के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

UP: The girl's body found in Fatehpur after the Hathras Kand
शव लेकर गांव पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
पूछताछ के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी पर रात में ही जिलाधिकारी संजीव सिंह और एसपी प्रशांत वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजनों से पूछताछ की। युवती और आरोपी अलग-अलग जाति के हैं। गांव में पीएसी तैनात कर दी गई। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव ले जाने से मना करने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। आधे घंटे तक जमकर नारेबाजी की गई।

दो ट्रक पीएसी के साथ सदर और जाफरगंज सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ कमान संभाली। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने शव को गांव ले जाने की बात मानी तब ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर कहा हमें न्याय चाहिए। हमारी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। 

एसपी ने बताया आरोपी पड़ोसी गांव मकनपुर का रहने वाला आदित्य रैदास है जिसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। घटना में अन्य लोगों के शामिल होने की बात परिजन कह रहे हैं, इस पर जांच चल रही है। दुष्कर्म हुआ कि नहीं यह पोष्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed