यूपी का असम पर शिकंजा, असम की टीम पहले दिन 175 रनों पर हो गई ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम की टीम पहले दिन 175 रनों पर ढेर हो गई थी। पहले दिन का खेल खत्म होने तक यूपी की टीम ने एक विकेट खोकर 64 रन बना लिए थे। दूसरे दिन मैदान में उमंग शर्मा व मोहम्मद सैफ बल्लेबाजी करने उतरे और यूपी के खाते में रन बटोरने शुरू किए। 32.1 ओवर में मुख्तार हुसैन की गेंद पर उमंग चलते बने। उस उमंग का व्यक्तिगत स्कोर 38 व यूपी का स्कोर 79 था। इसके बाद 48.5 ओवर में जीतुमोनी की गेंद पर मोहम्मद सैफ एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। फिर प्रियम गर्ग व अक्षदीप ने 93 रनों की पार्टनरशिप की और 75वें ओवर की लास्ट बॉल में गोकुल शर्मा की गेंद पर प्रियम गर्ग (44) ने कुनाल को कैच थमा दिया। यूपी का पांचवां विकेट अक्षदीप नाथ (81) के रूप में गिरा। मैच खत्म होने तक क्रीज पर रिंकू सिंह (96) व उपेंद्र यादव (38) रन पर डटे हुए थे।