फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP T 20 League, Rinku Singh said have to work twice as hard, pay attention to bowling along with batting

UP T-20 League: रिंकू सिंह बोले- करनी है दोगुनी मेहनत, बैटिंग के साथ बॉलिंग पर भी देना है ध्यान, ये भी कहा

Wed, 30 Aug 2023 10:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 30 Aug 2023 10:25 AM IST
सार

Kanpur News: रिंकू ने कहा कि आईपीएल में पहले तीन छक्के मारने के दौरान मुझे पता नहीं था कि कितना स्कोर चाहिए। अंतिम दो गेंदों में जब पता चला कि 10 रन चाहिए थे, तो मेरे दिमाग में जीतने का ख्याल आया और हम मैच जीत गए।

विज्ञापन
UP T 20 League, Rinku Singh said have to work twice as hard, pay attention to bowling along with batting
रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिया टीम के सदस्य व मेरठ मेवरिक्स के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह का मानना है कि आईपीएल के बाद यूपी टी-20 लीग खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का बड़ा प्लेटफार्म है। लीग से नए खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने आएगी। लाइव प्रसारण से लोग ऐसे खिलाड़ियों को भी जानेंगे और आईपीएल की नीलामी और ट्रायल में भी इन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।

विज्ञापन

मंगलवार को होटल प्रेस्टीन में हुई प्रेसवार्ता में अपने पहले में ही अंतरराष्ट्रीय मैच में मैन ऑफ द मैच खिताब हासिल करने वाले रिंकू सिंह ने बताया कि आईपीएल के बाद भारतीय टीम में चयनित होने के बाद कुछ भी नहीं बदला है। अब डबल मेहनत करनी है। बैटिंग और बॉलिंग के साथ-साथ फिटनेस का भी बहुत ख्याल रखना है।

विज्ञापन

दोनों अच्छा क्रिकेट खेलेंगे
रिंकू ने कहा कि आईपीएल में पहले तीन छक्के मारने के दौरान मुझे पता नहीं था कि कितना स्कोर चाहिए। अंतिम दो गेंदों में जब पता चला कि 10 रन चाहिए थे, तो मेरे दिमाग में जीतने का ख्याल आया और हम मैच जीत गए। नितीश व आप यूपी टी-20 में अलग-अलग टीम से खेलेंगे के सवाल पर उन्होंने कहा कि नितीश भाई के साथ तालमेल बेहतर है। दोनों अच्छा क्रिकेट खेलेंगे।

मां कहती थी, टीम इंडिया से खेलो तो कुछ बात
पहले मैच में मैन ऑफ द मैच मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरी मां कहती थी कि आईपीएल सभी खेलते हैं, टीम इंडिया से खेलोगे तो कुछ बात बनेगी। इसलिए आयरलैंड दौर से वापस आने के बाद मैंने अपने माता-पिता को अपनी टी-शर्ट भी पहनाई थी।

विज्ञापन

एक एकेडमी भी खोल रहा हूं
उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में अर्जुन सिंह के साथ मिलकर एक एकेडमी भी खोल रहा हूं, ताकि युवाओं को क्रिकेट खेलने का मौका मिल सके। भविष्य के क्रिकेट के सवाल पर रिंकू ने कहा कि खिलाड़ी का काम खेलना होता है और यही मैं कर रहा हूं, बाकी चयन करना सेलेक्टरों के हाथ में होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed