फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP State Industrial Development Authority Suspended Chief Engineer Arun Mishra case

कानपुरः चार महीने से चक्कर काट रहा अरुण मिश्रा का आरोप पत्र, तमाम कोशिशें विफल

Mon, 15 Apr 2019 12:55 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 15 Apr 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
UP State Industrial Development Authority Suspended Chief Engineer Arun Mishra case
अरुण मिश्रा (फाइल फोटो)
उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) कानपुर के निलंबित मुख्य अभियंता (परियोजना) अरुण मिश्रा ने बीते करीब चार माह से आरोप पत्र ही नहीं लिया है। यूपीसीडा प्रबंधन की ओर से मिश्रा को आरोप पत्र देने की लगातार कोशिश की जा रही है, इसके बावजूद अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। अब यूपीसीडा प्रबंधन की ओर से सार्वजनिक सूचना के जरिए मिश्रा को खुद ही आरोप पत्र लेने के निर्देश दिए गए हैं। 15 दिनों (कार्य दिवस) के अंदर स्पष्टीकरण या कोई उत्तर न देने पर नियमानुसार कार्रवाई की बात भी कही गई है।
विज्ञापन


यूपीसीडा के मुख्य अभियंता अरुण मिश्रा को वित्तीय अनियमितताओं, बिना अनुमति औद्योगिक क्षेत्रों के भू-उपयोग परिवर्तन और ऑफिस से गायब रहने के आरोप में 16 अप्रैल 2018 को तत्कालीन एमडी रणवीर प्रसाद ने निलंबित कर दिया था। मिश्रा को फैजाबाद क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू की गई थी। सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, एमपी अग्रवाल को मामले की जांच का अधिकारी नामित किया गया था।
विज्ञापन

आवास पर मौजूद कर्मी ने आरोप पत्र लेने से मना कर दिया

अग्रवाल ने 28 नवंबर 2018 को आरोप पत्र जारी किया। सार्वजनिक सूचना में लिखा गया है कि इसकी प्रति आपके (अरुण मिश्रा) स्थानीय निवास यूपीएसआईडीसी ऑफिसर्स कॉलोनी, नवाबगंज पर प्राप्ति (रिसीविंग) के लिए 13 दिसंबर 2018 को भेजी गई। निवास पर ताला बंद होने के कारण इसे वहां चस्पा कर दिया गया। इसके अलावा विशाल खंड गोमती नगर, लखनऊ स्थित निवास पर भी आरोप पत्र तामील कराने के लिए पत्रवाहक के जरिए भेजा गया, लेकिन आवास पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि आप (अरुण मिश्रा) घर पर नहीं हैं। आवास पर मौजूद कर्मी ने आरोप पत्र लेने से मना कर दिया। 

यूपीसीडा के प्रबंध निदेशक/मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजय प्रसाद की ओर से जारी सूचना में अरुण मिश्रा को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि यदि आपको आरोप पत्र नहीं मिला है तो जांच अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार, कृषि उत्पादन आयुक्त के निजी सचिव अथवा अनुभाग अधिकारी, औद्योगिक विकास अनुभाग-4, लखनऊ से किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9:30 बजे से शाम छह बजे तक  प्राप्त कर सकते हैं। 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण या उत्तर न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed