फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   UP: Road accident on Agra-Lucknow Expressway, 24 injured

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, बिहार जा रहे श्रमिकों की बस पलटी, एक की मौत, चालक समेत 28 घायल

Mon, 15 Jun 2020 10:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Jun 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
UP: Road accident on Agra-Lucknow Expressway, 24 injured
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
दिल्ली से श्रमिकों को बिहार लेकर जा रही टूरिस्ट बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह करीब सात बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 28 श्रमिक घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


दो को गंभीर हालत के चलते कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तिर्वा एसडीएम ने मेडिकल कॉलेज जाकर घायलों का हाल जाना। दिल्ली से बस में 29 श्रमिक बिहार के अलग अलग जिलों में जा रहे थे।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के पचोर गांव के पास बस अनियंत्रित होकर एंगल से टकराकर पलट गई। बस पलटते ही श्रमिकों में चीख पुकार मच गई। वाहन चालकों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस में फंसे श्रमिकों को निकलवाकर मेडिकल कालेज भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बिहार के खुदागंज-कोचरा निवासी रंधीर पुत्र चंदू रविदास, लोकेश पुत्र सरमनदास, रोहतास थाना क्षेत्र के कारन निवासी अनीस कुमार पुत्र मुरली प्रसाद, भोजपुर निवासी सतेंद्र पुत्र रामनाथ, नावानगर बैसाली निवासी रंजीत महतो पुत्र तारामहतो, रोशन पुत्र तारा महतो,फुरसतपुर थाना सारन निवासी रंजीत कुमार पुत्र गंगाशाह, सुनीता पत्नी रंजीत कुमार, कोढ़रिया आरा निवासी रवि पुत्र शिवनंदन, मोहनी विक्रमगंज आरा निवासी मीना पत्नी सुरेंद्र सिंह, भैरव पुत्र रामजीत, कंधबहुपुरा निवासी दिलीपगिरि पुत्र राघव, पटभौली थाना दावत निवासी आयुष पुत्र दीनानाथ, पान कुमारी पत्नी आयुष, कुकराह भोजपुर निवासी सनी पुत्र संजय प्रसाद, छोटेलाल पुत्र बिहारी, कृष्णा पुत्र संजय प्रसाद, जंग बहादुर पुत्र दीनानाथ, जगोदरा निवासी मुन्ना कुमार पुत्र कांलिदर, अहम रूआ आरा निवासी प्रमोदपासवान पुत्र किसन पासवान,चरभुजी आरा निवासी रूस्तम पुत्र बसरूद्दीन,सिदाह आरा निवासी दिनेश पुत्र शिवकिशन,कोचरा खुदागंज निवासी पार्वती पत्नी सरमन,कुंती पुत्री सरमन, रूपा कुमारी पत्नी सूरज, दिल्ली के बबानो रोड निवासी हिमांशु पुत्र विजय पासवान, रीना पत्नी विजयपासवान, शयामनगर दिल्ली निवासी राजेश पुत्र वेदपाल, गसीम ढाबा निवासी हरेराम पुत्र वकील सिंह और बस चालक दिल्ली निवासी अवधेश पुत्र वेदपाल घायल हो गए। घायल श्रमिक मीना देवी 55 पत्नी सुरेंद्र सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। चालक समेत दो को कानपुर रेफर कर दिया गया।

कई घंटे जमीन पर रहे तड़पते घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में घायलों को पुलिस मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले आई। एक साथ लाए गए 29 घायलों को बेड नहीं मिल पाए। कई घायलों को फर्श पर ही लिटा दिया गया। वह उपचार के लिए चीखते चिल्लाते रहे। घंटों बाद उन्हें बेड पर लिटाया गया। इसके बाद सभी को मेडिकल कॉलेज की ओर से चाय नाश्ता और भोजन भी दिया गया।


श्रमिकों को घर तक भिजवाने का प्रशासन ने कराया इंतजाम
उपचार के बाद एसडीएम जयकरन ने बस मालिक से बात कर श्रमिकों को घर भिजवाने की बात कही । इसके बाद दूसरी बस आई और जो श्रमिक घर जाना चाहते थे, उन्हें भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed