फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Report on 12 including BSP leader Dr. Anupam Dubey

यूपी: डकैती, छेड़छाड़ समेत अन्य मामलों में बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे सहित 12 पर रिपोर्ट

Wed, 29 Sep 2021 06:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 Sep 2021 06:25 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ डकैती, गलत तरीके से रोके जाने, छेड़छाड़, गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने, मारपीट, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
UP: Report on 12 including BSP leader Dr. Anupam Dubey
बसपा नेता अनुपम दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस ने बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे, मोहम्मदाबाद के ब्लाक प्रमुख, भाजपा नेता, एडीओ एजी सहित 12 लोगों को नामजद करते हुए 16 के खिलाफ डकैती, छेड़छाड़, मारपीट सहित संगीन धाराओं में मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर के युवक ने बताया कि चार फरवरी 2020 की शाम को सात बजे वह अपने गांव से कार से पत्नी के साथ घर आ रहे थे। कार की आगे की सीट पर पत्नी बैठी हुई थीं। वह कार चला रहे थे। विशुनगढ़ रोड पर काली मठिया के पास रत्नेश दुबे की खाद की दुकान के सामने पहले से घात लगाए मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया अनुपम दुबे, अनुराग दुबे, जीतू दुबे, मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन, रामपुर बैजू निवासी एडीओ एजी रत्नेश दुबे, इनके बेटे सुमित दुबे, भाजपा नेता अमित दुबे, शांतुन दुबे, धर्मेंद्र दीक्षित, धर्मेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, देवेंद्र यादव अपने चार अज्ञात साथियों के साथ खड़े थे।
विज्ञापन


इन लोगों ने गाड़ी के साथ खड़े होकर रुकवा लिया। खिड़की खोलकर बाहर निकाल लिया। इन लोगों ने मारपीट कर दी। अपनी पिस्टल सिर पर लगा दी। गले में पड़ी दो तोले की जंजीर, दो अंगूठियां उतार लीं। गाड़ी में रखे दो लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने अपने हाथों में पेट्रोल ले रखा था। इन्होंने उसे जलाने का प्रयास किया। पत्नी ने कार से उतरकर बचाने का प्रयास किया तो छेड़छाड़ कर दी। अपनी गाड़ी में डालने का प्रयास करने लगे। शोरगुल सुनकर लोग आ गए तो यह हवा में असलहा लहराते हुए भाग गए।


इन लोगों के प्रभाव के चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ डकैती, गलत तरीके से रोके जाने, छेड़छाड़, गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने, मारपीट, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed