फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: preparatory brother's death due to current, happiness turned into mourning

यूपी: बहन की आनी थी बरात, तैयारी में जुटे भाई की करंट से मौत, मातम में बदल गईं खुशियां

Fri, 04 Dec 2020 09:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 04 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
UP: preparatory brother's death due to current, happiness turned into mourning
मृतक रिशु वर्मा - फोटो : amar ujala
कानपुर के नौबस्ता में शादी वाले घर में उस समय मातम छा गया, जब दुल्हन के भाई की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह नौबस्ता स्थित मां जानकी गेस्ट हाउस में आनी वाली बरात की स्वागत की तैयारियों में जुटा था। पहली मंजिल के छज्जे पर खड़े होकर व्यवस्थाओं को देख रहा था, तभी वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से उसका हाथ टकरा गया।
विज्ञापन


बचाने में उसका दोस्त भी झुलस गया। इधर, जरीब चौकी से बरात लेकर निकल रहे दूल्हे और उसके घर वालों को जब घटना का पता चला तो यहां भी सन्नाटा छा गया। मृतक के परिजनों ने फिलहाल शादी रद्द कर दी है। नौबस्ता हंसपुरम निवासी बढ़ई गोकुल प्रसाद की छोटी बेटी संतोषी की शुक्रवार को जरीब चौकी से बरात आनी थी।
विज्ञापन

हंसपुरम स्थित गेस्ट हाउस में तैयारियां चल रहीं थीं। फास्ट फूड का स्टॉल लगाने वाला बड़ा बेटा रिशु वर्मा (23) व छोटा बेटा अर्जुन भी तैयारी में जुटे थे। मामा अनिल वर्मा ने बताया कि गेस्ट हाउस की पहली मंजिल के पास से एचटी लाइन गुजरी है। शाम को रिशु अपने दोस्त गोलू के साथ पहली मंजिल पर जाकर व्यवस्था देख रहा था।

तभी बात करते वक्त रिशु का हाथ एचटी लाइन से टकरा गया और रिशु चिपक गया। उसे बचाने में गोलू भी चिपक गया। लोगों ने पास में पड़े एक डंडे की मदद से दोनों को करंट से छुड़ाया और पास के अस्पताल ले गए। रिशु को हैलट रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोलू का इलाज चल रहा है। मां मामता देवी, बहनों ज्योति, पूजा, चांदनी, संतोषी का जब घटना का पता चला तो बिलख पड़ीं।

रोक दी गईं सारी तैयारियां
शादी की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। रिशु की मौत के बाद सारी तैयारियां जहां की तहां रोक दी गईं। नाते रिश्तेदार भी घटना से स्तब्ध नजर आए। वे परिजनों को सांत्वना देते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed