फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Polytechnic student hanged herself in Fatehpur, suicide note found on bed

यूपी: फतेहपुर में पॉलीटेक्निक की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, बिस्तर पर मिला सुसाइड नोट

Thu, 26 Nov 2020 10:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 26 Nov 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
UP: Polytechnic student hanged herself in Fatehpur, suicide note found on bed
पॉलीटेक्निक की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : amar ujala
फतेहपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के नासिरपीर मोहल्ले में पॉलीटेक्निक की छात्रा ने गुरुवार को कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शाम को दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। बिस्तर से सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करना छात्रा ने लिखा है। आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन


पुलिस ने छात्रा के मोबाइल की जांच शुरू की है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। नासिरपीर मोहल्ले के रामनरेश सिंह के मकान पर मनीषा सिंह (19) रहती है और पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रही थी। पिता शिव सिंह यादव रेलवे फ्रेट कॉरीडोर में सुपरवाइजर हैं और परिवार समेत मिर्जापुर के चुनार में रहते हैं।
विज्ञापन


 

शिव सिंह का पैतृक निवास बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का सीतापुर है। चार माह पहले खागा पॉलीटेक्निक में चयन के बाद पढ़ाई करने मनीषा आई थी। और रामनरेश के मकान में किराये पर रह रही थी। रामनरेश गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं। रामनरेश की पत्नी और बेटी मकान के दूसरी मंजिल में रहती हैं। मनीषा नीचे के कमरे में रहती थी।

इनके अलावा दो एमआर परिवार किराये पर रहते हैं। सादीपुर मोहल्ले में मनीषा का रिश्ते में मामा विमल रहता है। विमल ने बताया कि वह दोपहर को मनीषा का हाल चाल लेने पहुंचा था। दरवाजा नहीं खुलने पर लौट आया था। इसके बाद शाम करीब छह बजे फोन मिलाया। उसका फोन नहीं उठने पर घर पहुंचा। मकान में रहने वाले लोगों से मनीषा के बारे में पूछताछ की।

किसी ने दोपहर बाद से दरवाजा नहीं खुला देखा। विमल ने खिड़की का कांच तोड़ा तो छात्रा को फांसी के फंदे पर लटकता देखा। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सुसाइड नोट में छात्रा ने बीमारी से मौत होने की जानकारी दी है। परिजनों के आने के बाद मामले की जांच होगी। मोबाइल फोन से कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। उसकी किससे-किससे बात होती थी। व्हाट्सएप चैटिंग की भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed