फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up police officer died in car accident on election duty

चुनाव ड्यूटी करने जा रहे दरोगा की कार अनियंत्रित होकर पलटने से मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

Thu, 16 May 2019 08:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 16 May 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
up police officer died in car accident on election duty
यूपी पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कन्नौज के थाना तालग्राम में तैनात उप निरीक्षक सुधीर कुमार (32) की कार मुरादाबाद-नैनीताल हाईवे पर मुंशीगंज गांव के पास अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। गंभीर घायल सुधीर कुमार को सीएचसी से मुरादाबाद रेफर किया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। सुधीर कुमार चुनाव ड्यूटी पर गाजीपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


दरोगा की मौत की सूचना पर पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। मुरादाबाद मझोली मीरपुर रोड न्यू दुर्गा कालोनी निवासी उप निरीक्षक सुधीर कुमार (32) पुत्र ओमप्रकाश जाटव 19 अक्तूबर 2017 के बैच में भर्ती हुए थे। मुरादाबाद  पीटीसी से प्रशिक्षण पूरा कर 14 नवंबर 2018 को कन्नौज के तालग्राम में पहली पोस्टिंग हुई थी।
विज्ञापन


 

बैंक में क्लर्क पत्नी से मिलकर वह गाजीपुर चुनाव ड्यूटी के लिए निजी कार से जा रहे थे

30 अप्रैल को थाने से चुनाव ड्यूटी के लिए भेजा गया था। बागपत, हाथरस, अयोध्या, आजमगढ़ में चुनाव कराने के बाद गाजीपुर में चुनाव ड्यूटी पर जाना था। 15 मई की दोपहर उत्तराखंड के बाजपुर में बैंक में क्लर्क पत्नी से मिलकर वह गाजीपुर चुनाव ड्यूटी के लिए निजी कार से जा रहे थे।

रामपुर जिले के थाना स्वार अंतर्गत मुंशीगंज गांव के मुरादाबाद-नैनीताल मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी 100 पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से मुरादाबाद रेफर किया गया। रास्ते में मौत हो गई।  

 

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि हादसा बुधवार दोपहर रामपुर में हुआ

सूचना पर कन्नौज पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस कर्मियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह, दरोगा राकेश कुमार, महेंद्र सिंह, रामशंकर भारतीय, बलवंत सिंह, चंद्रभान, टीकम सिंह, सुभाष, दिलीप आदि ने थाना परिसर में दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि हादसा बुधवार दोपहर रामपुर में हुआ था।

दरोगा सुधीर कुमार की शादी इसी वर्ष 23 फरवरी को हुई थी। पत्नी उत्तराखंड के बाजपुर में पंजाब नेशनल बैंक में क्लर्क हैं। शादी में मिली कार को लेकर अकेले चुनाव ड्यूटी में गाजीपुर जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed